शेयर बाजार में हाहाकार; सेंसेक्‍स करीब 1000 अंक टूटा, साल की सबसे बड़ी गिरावट
Advertisement

शेयर बाजार में हाहाकार; सेंसेक्‍स करीब 1000 अंक टूटा, साल की सबसे बड़ी गिरावट

देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्‍स करीब 1000 अंक टूट गया।

शेयर बाजार में हाहाकार; सेंसेक्‍स करीब 1000 अंक टूटा, साल की सबसे बड़ी गिरावट

मुंबई : देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्‍स करीब 1000 अंक टूट गया।

चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर गहराती चिंताओं के बीच आज एशिया के प्रमुख शेयरों में भारी उथल पुथल रही और प्रारंभिक कारोबार में मुंबई बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1006 अंक टूट गया। खास कर संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के दबाव में नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी गिर कर 8,000 से नीचे चला गया।

एशियाई बाजारों में शंघाई शेयर बाजार में आठ फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। चीन की अर्थव्यवस्था का संकट पहले के अनुमानों से भी गहरा माना जा रहा है जिससे निवेशकों में घबराहट देखी गयी। विदेशी बाजारों के रूख को देखते हुए स्थानीय बाजार में भी शुरुआत बिकवाली के झोंके से हुई और सेंसेक्स 1006.54 अंक या 3.67 फीसदी गिर कर 26,359.53 तक आ गया। इस वर्ष कारोबार के दौरान यह सबसे बड़ी गिरावट है। एनएसई का निफ्टी भी 3.72 प्रतिशत (309.05 अंक) नीचे 7,990.90 पर चल रहा था। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में गिरावट में थे। टाटा मोटर्स और ओएनजीसी के शेयर सर्वाधिक छह फीसदी गिरे।

ब्रोकरों का कहना है कि शंघाई सूचकांक में आठ फीसदी से अधिक की गिरावट के कारण अन्य एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ गया। जिन प्रमुख शेयरों में गिरावट आयी उनमें आईसीआईसीआई बैंक 4.5 फीसदी, इंफोसिस 3 फीसदी, एक्सिस बैंक 5.3 फीसदी, रिलायंस 4 फीसदी और एचडीएफसी 3 फीसदी नीचे चल रहे थे। टाटा मोटर्स के शेयरों में छह फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। वेदांता और गेल लिमिटेड के शेयरों में भी छह फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी।

Trending news