Advertisement
trendingNow1564413

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ Sensex, NIFTY भी 11000 के पार

आज सुबह सेंसेक्स 135.59 अंक की मजबूती के साथ 37,485.92 पर खुला. वहीं 50 अंक वाला निफ्टी 47 अंकों की बढ़त के साथ 11,094.80 पर खुला था. 

फाइल फोटो.
फाइल फोटो.

नई दिल्ली: सप्ताह के पहले दिन शेयर मार्केट हरे निशान में खुला और तेजी के साथ बंद हुआ. सोमवार को 30 अंकों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 52 अंकों की तेजी के साथ 37402 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 6 अंकों की तेजी के साथ 11053 पर बंद हुआ.

आज सुबह सेंसेक्स 135.59 अंक की मजबूती के साथ 37,485.92 पर खुला. वहीं 50 अंक वाला निफ्टी 47 अंकों की बढ़त के साथ 11,094.80 पर खुला था. कारोबारी सत्र के दौरान सुबह करीब 10.25 बजे सेंसेक्स 306.4 अंक की तेजी के साथ 37656.73 के स्तर पर कारोबार करते देखा गया. लगभग इसी समय निफ्टी 72.35 अंक की तेजी के साथ 11120.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

आज बैंकों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है. ऑटो सेक्टर के भी शेयर में गिरावट दर्ज की गई है. आज 1265 शेयर के भाव में उछाल आया, 1209 शेयर के भाव में गिरावट दर्ज की गई और 154 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ. इंफ्रा, आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयर में तेजी दिखी.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news