'आईटी क्षेत्र में महिलाओं का शुरुआती वेतन पुरुषों से अधिक'
Advertisement

'आईटी क्षेत्र में महिलाओं का शुरुआती वेतन पुरुषों से अधिक'

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में पुरूषों का बोलबाला होने के बावजूद जहां तक शुरुआती वेतन का सवाल है तो महिलाओं को या तो अपने पुरूष सहकर्मियों के बराबर या उनसे अधिक मिलता है।

मुंबई : सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में पुरूषों का बोलबाला होने के बावजूद जहां तक शुरुआती वेतन का सवाल है तो महिलाओं को या तो अपने पुरूष सहकर्मियों के बराबर या उनसे अधिक मिलता है।

देश भर में प्रबंधन स्तर के पदों के आनलाईन नियुक्ति से जुड़ी संस्था आईआईएमजॉब्स ने आज जारी ‘वेतन सर्वेक्षण 2015’ में कहा कि दिल्ली में तीन साल के कार्य अनुभव वाली महिलाएं (9.8 लाख रूपए सालाना) पुरूषों (9.5 लाख रूपए सालाना) के मुकाबले अधिक कमाती हैं। हालांकि जब अनुभव बढ़ने लगता है यानी चार साल से अधिक होने लगता है तो पुरूषों का वेतन उनसे अधिक हो जाता है।

हैदराबाद में भी तीन साल के कार्य अनुभव वाली महिलाएं (9.7 लाख रूपए सालाना) पुरूष (9.4 लाख रूपए सालाना) सहकर्मियों के मुकाबले ज्यादा कमाती हैं और 7-10 साल का कार्य अनुभव होने पर यह बराबर यानी 17.7 लाख रूपए सालाना हो जाता है। मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में महिला-पुरूष दोनों को ही बराबर वेतन मिलता है। हालांकि जब अनुभव बढ़ने लगता है तो पुरूष महिलाओं को पीछे छोड़ देते हैं।

Trending news