जनवरी 2019 में बाजार कैसा रहेगा इसको लेकर zee business ने एक ब्रोकर्स पोल कराया. इसमें 65 परसेंट ब्रोकर्स ने माना कि कि जनवरी सीरीज में तेजी रहेगी और निफ्टी 11,300 तक जा सकता है.
Trending Photos
नई दिल्लीः नया साल, नया निवेश और इन दोनों के साथ आपको जोरदार रिटर्न का गिफ्ट भी मिल जाए तो क्या कहने. फरवरी में पेश होने वाले अंतरिम बजट से पहले जनवरी की जो सीरीज शुरू हो रही है, उसमें कुछ चुनिंदा शेयर ऐसे हैं, जो आपको अच्छा रिटर्न दिला सकते हैं. वैसे भी नए साल की पहली सीरीज यानी पहला महीना शेयर मार्केट के लिए खास होता है और फिर 2019 में तो आम चुनाव भी हैं, जिनका बाजार पर बड़ा असर होगा. ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल zee business की रिसर्च और मार्केट के दिग्गजों की राय के आधार पर हम आपको बता रहे हैं कि जनवरी में आप किन शेयरों में निवेश करके पैसा कमा सकते हैं.
ब्रोकर्स मानते हैं बढ़ेगा बाजार
जनवरी 2019 में बाजार कैसा रहेगा इसको लेकर zee business ने एक ब्रोकर्स पोल कराया. इसमें 65 परसेंट ब्रोकर्स ने माना कि कि जनवरी सीरीज में तेजी रहेगी और निफ्टी 11,300 तक जा सकता है. जबकि सिर्फ 35 परसेंट ब्रोकर्स को लगता है कि बाजार में हल्की गिरावट हो सकती है. ऐसे में ब्रोकर्स की राय है कि निवेशक जो भी पैसा लगाएं वो लंबी अवधि के लिए लगाएं.
कौन से शेयर दिलाएंगे रिटर्न?
यहां हम आपको शेयर मार्केट के तीन दिग्गज ट्रेडबुल्स सिक्युरिटीज के सच्चितानंद उत्तेकर, SMC ग्लोबल के नितिन मुरारका और च्वॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बगड़िया की रिसर्च के आधार पर बता रहे हैं कि कौन से शेयर खरीदना बेहतर रहेगा. यहां आपको ये भी बता दें कि कोई भी शेयर खरीदने से पहले निवेशक अपनी तरफ से भी जरूरी रिसर्च कर लें.
सुमीत बगड़िया, च्वॉइस ब्रोकिंग
स्टॉक | मौजूदा भाव | लक्ष्य | स्टॉप लॉस |
LIC हाउसिंग फाइनेंस | 478 | 552 | 442 |
M&M | 800 | 900-940 | 750 |
कोटक महिंद्रा बैंक | 1239 | 1400 | 1170 |
सच्चितानंद उत्तेकर, ट्रेडबुल्स सिक्युरिटीज
स्टॉक | मौजूदा भाव | लक्ष्य | स्टॉप लॉस |
एक्साइड | 266 | 295 | 253 |
युनाइटेड ब्रुवरीज | 1378 | 1510 | 1310 |
टाटा ग्लोबल | 221 | 250 | 205 |
नितिन मुरारका, SMC ग्लोबल
स्टॉक | मौजूदा भाव | लक्ष्य | स्टॉप लॉस |
ICICI बैंक | 360 | 380 | 350 |
रिलायंस इंडस्ट्रीज | 1125 | 1190 | 1110 |
एक्साइड | 266 | 290 | 262 |
#NewYear2019 | जनवरी सीरीज में इन शेयरों में बनेगा पैसा, शानदार शेयर, दमदार रिटर्न। @AnilSinghviZEE https://t.co/QmcKhb8jRq
— Zee Business (@ZeeBusiness) December 29, 2018