Advertisement
trendingNow12536187

Chhattisgarh Board Exam 2025: 10वीं 12वीं के प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी; एग्जाम 10 जनवरी से

रायपुर में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं.

Chhattisgarh Board Exam 2025: 10वीं 12वीं के प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी; एग्जाम 10 जनवरी से

Chhattisgarh Board Class 10th 12th Exam: रायपुर में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं. जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक CGBSE वेबसाइट - cgbse.nic.in से प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट शीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 टाइम टेबल के मुताबिक, कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होंगी और 31 जनवरी को खत्म होंगी.

सीजीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी, जहां पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को उनके संबंधित स्कूलों से उनकी निर्धारित शिफ्ट का समय और अन्य डिटेल देगा.

Add Zee News as a Preferred Source

बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम की देखरेख के लिए बाहरी एग्जामिनर की नियुक्ति करेगा, जबकि संबंधित शैक्षणिक संस्थान आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार होगा, हालांकि, बोर्ड प्रोजेक्ट वर्क के लिए बाहरी एग्जामिनर की नियुक्ति नहीं करेगा.

इसके अलावा, प्रोजेक्ट वर्क संबंधित संस्था द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए. प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है. संबंधित विषयों के बाहरी एग्जामिनर को मार्क शीट की दो कॉपी पर साइन करने होंगे. मार्कशीट के बाद पोर्टल को लॉक करना जरूरी है. यदि किसी कारणवश मार्क्स दर्ज करने में देरी होती है, तो पोर्टल को पुनः खोलने के लिए प्रति संस्थान रोजाना 1000 का लेट फीस देनी होगी.

BPSC Success Story:"जब रिजल्ट आया तो सब रोने लगे, भाई की चिंता थी, वह भी अब दूर हो गई"

Drishti IAS: विकास दिव्यकीर्ति सर के दृष्टि आईएएस UPSC कोचिंग का सेंटर दिल्ली से हो रहा ट्रांसफर, अब यहां लेंगे क्लास

About the Author
author img
chetan sharma

चेतन शर्मा 2013 से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. हिंदुस्तान अखबार से करियर की शुरुआत करते हुए दैनिक भास्कर, NBT में भी काम किया. साल 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और जनसत्ता डॉट कॉम से ...और पढ़ें

TAGS

Trending news