UPSC Interview Questions: दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
Advertisement
trendingNow12828050

UPSC Interview Questions: दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

UPSC Questions: यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसमें सफलता हासिल करने के लिए एक कैंडिडेट का  सामान्य अध्ययन (General Studies) मजबूत होना चाहिए. 

 

UPSC Interview Questions: दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?

UPSC Interview Question And Answer: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. हर साल आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लाखों कैंडिडेट प्रयास करते हैं, लेकिन कुछ ही सफलता हासिल कर पाते हैं. कई उम्मीदवार तो सालों-साल प्रयास करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं. ऐसे में अगर आप एक यूपीएससी कैंडिडेट हैं, तो आपका सामान्य अध्ययन (General Studies) मजबूत होना बहुत जरूरी है. इसलिए हम आपके लिए 10 बेहतरीन जीएस के सवाल और जवाब लेकर आए हैं, जो न सिर्फ आपके ज्ञान को बढ़ाएगा. बल्कि, देश-दुनिया के बारे में सोचने और समझने की क्षमता को विकसित करेगा. 

सवाल 1: विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?
जवाब: विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है.

सवाल 2: किसके जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है? 
जवाब: मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. 

सवाल 3: महात्मा गांधी द्वारा साबरमती आश्रम कहां स्थापित किया गया था? 
जवाब: महात्मा गांधी द्वारा साबरमती आश्रम अहमदाबाद में स्थापित किया गया था.

सवाल 4: भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ था? 
जवाब: भारत छोड़ो आंदोलन 8 अगस्त 1942 में शुरू हुआ था. 

सवाल 5: भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी? 
जवाब: भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती सुचेता कृपलानी थी. 

छोटी उम्र में देखा डॉक्टर बनने का सपना, NEET SS में लाई रैंक 1, AIIMS में बनाई जगह

सवाल 6: गायत्री मंत्र का उल्लेख किस ग्रंथ में है? 
जवाब: गायत्री मंत्र का उल्लेख ऋग्वेद में है. 

सवाल 7: किस भारतीय राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है? 
जवाब: नागालैंड की राजभाषा अंग्रेजी है. 

सवाल 8: भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन है?
जवाब: भारत के 19 प्रतिशत भू-भाग पर वन है.

सवाल 9: जय हिंद का नारा किसने दिया था?
जवाब: जय हिंद का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दिया था.

सवाल 10: विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
जवाब: विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश मेक्सिको है.

देश के सबसे युवा IAS, 21 की उम्र में क्रैक किया UPSC, पहले प्रयास में रचा इतिहास 

Trending news

;