Advertisement
trendingNow1527101

मोर्गन पाकिस्तान के खिलाफ अगला वनडे नहीं खेल पाएंगे, बेयरस्टॉ को भी ICC ने फटकारा

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन पर पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमे ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित भी किया गया है. वहीं जॉनी बेयरस्टॉ को भी फटकार लगाई है. 

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

दुबई: आईसीसी विश्व कप के ठीक पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चल रही वनडे सीरीज को दोनों देश टूर्नामेंट की तैयारी के तौर पर तो ले रहे हैं. इसके साथ ही वे चाहते हैं के जीत की लय के साथ विश्व कप अभियान  की शुरुआत करें. पांच वनडे मैचों की सीरीज में अभी तक इंग्लैंड ही हावी रही है जिसमें पहला वनडे बारिश में धुलने के बाद दो मैचों में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने तीसरे वनडे मैच में कुछ ज्यादा ही जोर लगा दिया जिसकी वजह से उनपर एक मैच का बैन जुर्माना भी लगा है. 

मोर्गन ही नहीं पूरी टीम पर लगा जुर्माना
मोर्गन को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवरगति के कारण एक मैच से निलंबित कर दिया गया जबकि उन्हें मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना भी देना होगा. आईसीसी मैच रैफरियों की पैनल के रिची रिचर्डसन ने मोर्गन को यह सजा सुनाई. इंग्लैंड की टीम निर्धारित समय के भीतर दो ओवर पीछे थी. इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

यह भी पढ़ें:  IREvsBAN: बांग्लादेश ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराया, 43 ओवर में ही बना डाले 294 रन

Add Zee News as a Preferred Source

दूसरी बार दोषी पाए गए हैं इस साल मोर्गन
इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. मोर्गन पर इसी पारी में धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगा. आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22.1 के तहत धीमी ओवरगति से जुड़े अपराधों में खिलाड़ियों को हर ओवर के लिये मैच फीस का दस प्रतिशत और कप्तान को दुगुनी राशि देनी होती है. मोर्गन इस साल में दूसरी बार दोषी पाये गए हैं जिससे उन पर एक मैच का निलंबन भी लगाया गया है.

fallback

बेयरस्टॉ को भी लगी फटकार
इंग्लैंड के बल्लेबाज जानी बेयरस्टऑ को भी आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के तहत फटकार लगाई गई है. उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया. पारी के 29वें ओवर में आउट होने पर उन्होंने अपना बल्ला स्टम्प पर दे मारा था. इस मैच में बेयरस्टॉ ने केवल 93 गेंदों पर 128 रनों की पारी खेली थी. और वे इस मैच में मैन ऑफ मैच चुने गए थे. 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताया, कितने सख्त वनडे कैप्टन थे कूल धोनी

पाकिस्तान के पास है अब मौका
पांच मैचों की सीरीज में अब तक तीन वनडे हो चुके हैं एक मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड फिलहाल 2-0 से आगे हैं. अगला वनडे शुक्रवार को नॉटिंघम में खेला जाना है. वहीं आखिरी वनडे रविवार 19 मई को लीड्स में खेला जाना है. मोर्गन के बाहर होने से पाकिस्तान के पास सीरीज में वापसी का बेहतरीन मौका है. 
(इनपुट भाषा)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news