Advertisement
trendingNow1532838

केएल राहुल के संग डेटिंग करने का सवाल, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

वर्ल्ड कप टीम में चुने गए इस क्रिकेटर का नाम पहले आकांक्षा रंजन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है.

केएल राहुल का नाम 'मुन्ना माइकल' फिल्म की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल से भी जुड़ा था. (फोटो साभार: Instagram)
केएल राहुल का नाम 'मुन्ना माइकल' फिल्म की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल से भी जुड़ा था. (फोटो साभार: Instagram)

नई दिल्ली: इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) के साथ डेटिंग की अफवाह को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोनल ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.  

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक समारोह में जब सोनल से क्रिकेटर संग रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''केएल राहुल एक बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं और वह बहुत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उनके बीच कभी भी ऐसा कुछ नहीं हुआ.''

बॉलीवुड फिल्म 'जन्नत 2' में एक्टर इमरान हाशमी के अपोजिट भूमिका निभाकर एक्ट्रेस सोनल चौहान चर्चा में आईं. वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनल चौहान एक वेब सीरीज 'स्काईफायर' में नजर आ रही हैं. 22 मई से Zee5 पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हुई थी. यह वेब सीरीज लेखक अरुण रमन किताब पर आधारित है.

Add Zee News as a Preferred Source

आकांक्षा के साथ भी जुड़ा नाम
वर्ल्ड कप टीम में चुने गए इस खिलाड़ी का नाम पहले आकांक्षा रंजन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है. हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएन की रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा और राहुल एक-दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. उन्हें मूवी डेट से लेकर घर की पार्टियों तक में डिनर के लिए जाते देखा गया है. बता दें कि आकांक्षा रंजन एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फ्रेंड हैं और उनको सिंगर अंकित तिवारी के म्यूजिक वीडियो 'तेरे दो नैना' में एक्टर अपारशक्ति खुराना के अपोजिट देखा जा सकता है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

...n i’m so good with that

A post shared by Kanch (@akansharanjankapoor) on

यह भी पढ़ें- BCCI ने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या पर लगाया 20-20 लाख का जुर्माना, महिलाओं पर की थी टिप्‍पणी
पिछले साल 'कॉफी विद करण-6' के एक एपिसोड में महिलाओं को लेकर टिप्पणी करने के बाद हार्दिक पांड्या के साथ केएल राहुल विवादों में आ गए थे. प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दोनों खिलाड़ियों के मैच खेलने पर प्रतिबंध भी लगा दिया था और उन पर जुर्माना भी लगाया गया था. हालांकि, बाद में दोनों पर से बैन हटा दिया गया.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news