Advertisement
trendingNow1526356

सौरव गांगुली ने किया अलर्ट, विश्व कप में टीम इंडिया को खलेगी इस प्लेयर की कमी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में ऋषभ पंत की कमी खलेगी. पंत को चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया है.

ऋषभ पंत की बैटिंग से सौरव गांगुली काफी प्रभावित हैं. तस्वीर साभार- सौरव गांगुली फेसबुक पेज
ऋषभ पंत की बैटिंग से सौरव गांगुली काफी प्रभावित हैं. तस्वीर साभार- सौरव गांगुली फेसबुक पेज

कोलकाता: आईपीएल (IPL 2019) का शोर थमने के साथ ही क्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप (Icc Cricket World Cup 2019) की चर्चा शुरू हो चुकी है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम ने भी विश्व कप के लिए कमर कस ली है. इसी बीच भारत के पूर्व महान कप्तान सौरव गांगुली ने युवा ऋषभ पंत को विश्व कप की टीम में शामिल नहीं करने पर सवाल उठाए हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में ऋषभ पंत की कमी खलेगी. पंत को चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया है.

पंत की बैटिंग से प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली
पंत ने हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था और टीम को छह सीजन बाद प्लेऑफ में जगह बनाने में मदद की थी. गांगुली इस सीजन दिल्ली की टीम के सलाहकार थे. गांगुली ने कहा, 'भारत को विश्व कप में पंत की कमी खलेगी.'

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

गांगुली से जब पूछा गया कि क्या पंत को चोटिल केदार जाधव के स्थान पर टीम में शामिल किया जाना चाहिए? इस पर गांगुली ने कहा, "आप इस तरह से नहीं कह सकते. मुझे उम्मीद है कि केदार जल्दी फिट होंगे, लेकिन फिर भी पंत की कमी खलेगी."

गांगुली ने रोहित के कप्तान की तारीफ की
रोहित शर्मा ने रविवार को मुंबई इंडियंस को चौथी बार आईपीएल खिताब दिलाया. रोहित की कप्तानी पर गांगुली ने कहा, 'वह सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं. मुंबई और चेन्नई दोनों ही शानदार टीमें हैं.' दिल्ली के इस सफल सीजन पर गांगुली ने कहा, 'हमने अच्छा तो किया लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाए.'

ये भी देखे

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news