)
AAP MLA Harmeet Singh Dhillon: पंजाब में पठानमाजरा से दुष्कर्म के आरोपी और आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों गिरफ्तारी के बाद थाने ले जाते समय पुलिस हिरासत से भाग गए. इतना ही नहीं भागते समय उन्होंने उनके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी भी की. इस दौरान एक पुलिसकर्मी को उन्होंने कुचला और अन्यपुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस विधायक का पीछा कर रही है. ढिलों की गिरफ्तारी को लेकर उनके विकील सिमरनजीत सिंह का बयान सामने आया है.
पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार विधायक
जानकारी के मुताबिक रेप आरोपी विधायक हरमीत पठानमाजरा पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर फरार हुए. विधायक और उनके साथ एक फार्चूनर और एक स्कार्पियो गाड़ी लेकर फरार हुए हैं. पुलिस ने फार्चूनर कार को तो पकड़ लिया, लेकिन विधायक स्कापियो कार में भाग गया है. पुलिस की टीम विधायक का पीछा कर रही है. मामले को लेकर आरोपी विधायक के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने बताया कि हरमीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
वकील का बयान
वकील ने कहा,' हरमीत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मामला हाईकोर्ट में लंबित था. हाईकोर्ट ने इसे निपटा दिया और DIG रोपड़ रेंज को जांच के लिए नियुक्त किया, लेकिन यह FIR पिछले 2 दिनों में बाढ़ के कारण बदले राजनीतिक परिदृश्य का नतीजा है. यह कानून के खिलाफ, तथ्यों के खिलाफ और राजनेताओं और नौकरशाही के बीच पूरी तरह से रस्साकशी है. बलात्कार की धारा और धारा 420 लगाई गई है. शिकायतकर्ता ने SSP मोहाली के समक्ष आवेदन दिया था और हाईकोर्ट में रिट दायर की थी.'
शिकायतकर्ता ने क्या कहा?
वकील ने आगे कहा,' SSP मोहाली ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट के माध्यम से उन सभी आरोपों को प्रस्तुत किया था, शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया था कि वह हरमीत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी और अगर रिश्ते सुधरते हैं तो वह इसे जारी रखने के लिए तैयार है. अगर यह स्थिति है तब भी धारा 376 और 420 लगाई जा रही है. यह व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. उसे पटियाला जिला अदालत में पेश किया जाएगा.'
FAQ
हरमीत सिंह ढिल्लों कैसे हुआ फरार?
विधायक हरमीत सिंह ढिल्लों और उनके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी की और एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया. इस दौरान विधायक स्कॉर्पियो गाड़ी में फरार हो गए.
क्या कहा वकील ने?
विधायक के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने कहा कि यह FIR पिछले 2 दिनों में बाढ़ के कारण बदले राजनीतिक परिदृश्य का नतीजा है. यह कानून के खिलाफ, तथ्यों के खिलाफ और राजनेताओं और नौकरशाही के बीच पूरी तरह से रस्साकशी है.