Assamese Actor Nandini Kashyap: इस चमकते चेहरे के पीछे की सच्चाई आप जानेंगे तो आपको भी इससे घिन आ जाएगी. इस एक्ट्रेस ने रात में एक छात्र को गाड़ी से रौंद दिया और फरार हो गई. एक अपार्टमेंट में जा कर छिप गई.
Trending Photos
)
Hit and Run Case: रात के सन्नाटे में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक नौजवान को रौंद दिया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो मामला और बड़ा हुआ. पुलिस तफ्तीश करते हुए एक अपार्टमेंट तक पहुंची. वहां वही एसयूवी खड़ी थी जिससे हादसा हुआ. जांच में जब गुनहगार का चेहरा सामने आया तो सभी चौंक गए. ये चेहरा था एक एक्ट्रेस का, जो चमकता सितारा थी. नंदिनी कश्यप असमिया फिल्म उद्योग में स्टार हैं. उनका ये स्याह चेहरा सामने आने पर किसी को यकीन नहीं हो रहा कि ये वही एक्ट्रेस है जो युवक को रौंदते हुए फरार हो गई.
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रुद्र' में थी एक्ट्रेस
नंदिनी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रुद्र' की सफलता की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक 21 वर्षीय छात्र सामिउल हक की मौत के सनसनीखेज हिट-एंड-रन मामले में उन्हें सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. इस गिरफ्तारी ने न्याय की एक नई उम्मीद जगाई है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार है: उस रात की खामोशी में ऐसा क्या हुआ जो एक जीवन लील गया और एक करियर को दांव पर लगा दिया?
पॉलिटेक्निक का छात्र था युवक
यह वारदात 25 जुलाई को तड़के करीब 3 बजे गुवाहाटी के दखिंगांव इलाके में हुई. मृतक सामिउल हक नलबाड़ी पॉलिटेक्निक का छात्र था और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ गुवाहाटी नगर निगम के लिए भी काम करता था. घटना के समय वह एक लाइट प्रोजेक्ट पर काम खत्म करके अपने घर लौट रहा था.
मदद की बजाए मौके से हो गई फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामिउल को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया. चश्मदीदों ने बताया कि दुर्घटना के बाद नंदिनी घायल छात्र की मदद करने की बजाय मौके से तुरंत फरार हो गई. इस अमानवीय कृत्य ने लोगों में गुस्सा भर दिया है.
दोस्त ने पकड़ा तो उसी से करने लगी लड़ाई
गंभीर रूप से घायल सामिउल हक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोट इतनी गहरी थी कि युवक की मौत हो गई. सामिउल के साथी जो हादसे के बाद गाड़ी का पीछा कर रहे थे, उन्होंने बाद में एसयूवी को कहिलीपारा के एक अपार्टमेंट में ढूंढ निकाला, जहां नंदिनी छिप गई थी. सामिउल के साथी ने सवाल किया तो नंदिनी उनसे ही उलझ गई. उनकी बहस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिससे यह मामला और भी सुर्खियों में आ गया है.
पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग तेज
गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी (ट्रैफिक) जयंत सारथी बोराह ने पत्रकारों को बताया कि हमने एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को हिट-एंड-रन मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. पहले, मामला जमानती धाराओं के तहत दर्ज किया गया था, इसलिए हमने उनसे केवल पूछताछ की थी. पीड़ित की मौत के बाद गैर-इरादतन हत्या की गैर-जमानती धाराएं जोड़ दी गई हैं. उन्होंने कहा कि हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. लोगों के गुस्से को देखते हुए पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग तेज हो गई है. लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि एक्ट्रेस को उसके किए की सजा जरूर मिलेगी.