)
Bangalore News: आपने अक्सर चाय की टपरी पर या फिर कैफे में लोगों को सिगरेट पीते हुए देखा होगा. सिगरेट की तलब कुछ ऐसी होती है कि लोग अपना सारा काम छोड़कर एक कस मारने चले जाते हैं. हालांकि बेंगलुरु में सिगरेट की तलब ने एक व्यक्ति की जान छीन ली. यहां पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी का होश उड़ा दिया. बता दें कि एक टेक्निकल एक्सपर्ट को एक व्यक्ति ने सिगरेट लाने के लिए कहा लेकिन जब उसने मना किया तो उसे कार से कुचल दिया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
रिपोर्ट के मुताबिक 10 मई को संजय अपने दोस्त चेतन पूजामठ के साथ सड़क किनारे सिगरेट पी रहा था. वो थोड़ा ब्रेक लेकर बाहर गए हुए थे. इसके बाद वहां पर आरोपी अपनी कार से पहुंचा और मृतक संजय ने सिगरेट खरीदने के लिए कहा और वह खुद कार में बैठा हुआ था. संजय ने सिगरेट लाने से इनकार कर दिया प्रतीक को डांट लगाई जिसके बाद दोनों में बहस होने लगी तभी वहां मौजूद लोगों ने बीच- बचाव करते हुए झगड़े को शांत कराया.
संजय के इस व्यवहार से प्रतीक गुस्से से लाल हो गया और जब संजय और उसके साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे तो प्रतीक ने पीछे से बाइक में टक्करमार दी इसके बाद संजय गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई जिसे आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया और मंगलवार को उसने इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठे दूसरे साथ का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बता दें कि आरोपी ने जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया वो नशे की हालत में था और एक पार्टी में शामिल होने के बाद अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था. मामले को लेकर सुब्रमण्यपुरा पुलिस जांच करने में जुटी हुई है.