Fake Nandini Ghee: सीसीबी की टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 8136 लीटर घी जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 12695200 रुपए है. इतना ही नहीं पुलिस ने घी सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही चार गाड़ियां, नकली पैकिंग करने के लिए लाई गई मशीन बरामद की है.
Trending Photos
)
Manufacturing adulterated ghee: अगर आप नंदिनी घी खाने के शौकीन है तो अगली बार बाजार से पैकेट खरीदते वक्त सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि, सेंट्रल क्राइम ब्रांच टीम ने बेंगलुरु में नकली घी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है.दरअसल कर्नाटक में घी की बढ़ती मांग को देखकर तमिलनाडु में नारियल और पाम तेल को मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा था. जिसको बाद में पैकिंग कर बेंगलुरु में नंदिनी घी के नाम पर बेच रहा था.पूरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की तरफ से हजारों लीटर मिलावटी घी जब्त किया गया है. क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है और चार गाड़ियों को जब्त करने में सफलता हासिल की है.
करोड़ों रुपए का घी
सीसीबी की टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 8136 लीटर घी जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 12695200 रुपए है. इतना ही नहीं पुलिस ने घी सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही चार गाड़ियां, नकली पैकिंग करने के लिए लाई गई मशीन और बड़ी मात्रा में नारियल और पाम तेल के अलावा नंदिनी घी के पैकेट और बोतलें भी बरामद की है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये पूरा नेटवर्क तमिलनाडु से चलाया जा रहा था, जहां छापेमारी के दौरान नकली घी और अन्य सामान बरामद किया गया है.
यह भी पढ़ें: भारतीय महिला पाकिस्तान में रहस्यमयी तरीके से गायब… निकाह, धर्म बदलने और डंकी रूट के दावे! आखिर सच क्या है?
तमिलनाडु में फैक्ट्री
दरअसल, कर्नाटक में नंदिनी घी की डिमांड कुछ समय से ज्यादा बढ़ी. जिसका फायदे उठाते हुए तमिलनाडु में एक गिरोह ने कर्नाटक से असली घी खरीदकर उसमें मिलावट करना शुरू कर दिया. जिसके बाद इसको बेंगलुरु भेजा जाता था. क्राइम ब्रांच को इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है. इस मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है. जिसके लिए क्राइम ब्रांच अब सभी कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है ताकि नंदिनी घी को मिलावट के साथ बेचने वाले पूरे ग्रुप को पकड़ा जा सके.