Advertisement
trendingNow12837824

IIM कलकत्ता रेप केस में बड़ा ट्विस्ट, पिता ने कहा- बेटी के साथ नहीं हुआ बलात्कार


Calcutta Rape Case: IIM कलकत्ता रेप के स में एक ट्विस्ट सामने आया है. यहां पर पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म के आरोपों से साफ इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है. 

IIM कलकत्ता रेप केस में बड़ा ट्विस्ट, पिता ने कहा- बेटी के साथ नहीं हुआ बलात्कार

IIM Calcutta Rape Case: हाल ही में एक छात्रा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोलकाता (IIM Calcutta) के एक छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. वहीं अब मामले को लेकर पीड़ित छात्रा के पिता और आरोपी छात्र की मां का एक बयान सामने आया है. पीड़िता के पिता ने बेटी के आरोपों को इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ है. 

पिता ने आरोप से किया इंकार 
पिता ने कहा कि उनकी बेटी सामान्य है और वह सो रही है. उनकी बेटी के साथ न किसी ने बदसलूकी की और न ही उसका बलात्कार हुआ है. पिता ने यह भी बताया कि उन्हें शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को रात 9 बजकर 34 मिनट पर एक कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि वह ऑटो से गिरकर बेहोश हो गई थी. पुलिस की ओर से उसे SSKM अस्पताल में भर्ती करवाया गया.  

ये भी पढ़ें- UNSC में चालाकी करने वाला है पाकिस्तान, बिना कश्मीर का नाम लिए करवाएगा खुली बहस, भारत की क्या है तैयारी?

Add Zee News as a Preferred Source

काउंसलिंग के बहाने बुलाया हॉस्टल 
पीड़ित छात्रा ने FIR में बताया कि वह काउंसिलिंग के लिए हॉस्टल पहुंची थी. इस दौरान आरोपी छात्र ने काउंसलिंग के बहाने उसे लड़कों के हॉस्टल में बुलाया और खाने के लिए पिज्जा दिया. उसे पानी भी पिलाया. खाने-पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई और होश आने पर उसे पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है. पीड़िता का आरोप है कि छात्र ने उसे धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो उसे इसके गंभीर परिणाम झेलने पड़ेंगे.   

ये भी पढ़ें- आक्रमण के लिए नहीं आत्मरक्षा के लिए हैं परमाणु कार्यक्रम...', न्यूक्लियर पावर की धमकी देने वाला PAK अब क्यों बिलबिलाया?

कोर्ट में पेश हुआ आरोपी 
पीड़िता की ओर से हरिदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है. इसके बाद कोलकाता पुलिस की ओर से BNS के सेक्शन 64 और 123 के तहत मुकदमा दर्ज कर छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को कोलकाता की अलीपुर अदालत में पेश कर उसे 7 दिन के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है. अगली सुनवाई 19 जुलाई 2025 को होगी.   

About the Author
author img
Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति ...और पढ़ें

TAGS

Trending news