)
Cocaine seized in chennai airport: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी कामयाबी हासिल की है. एयर इंटेलिजेंस यूनिट और कस्टम्स के साथ संयुक्त कार्रवाई में 5.6 किलो कोकीन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये कोकीन इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट से अदीस अबाबा (इथियोपिया) से चेन्नई लाई जा रही थी.

दो गिरफ्तार
इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दो युवकों को पकड़ा गया. जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पिछले कुछ सालों से कई बार भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर ड्रग्स की तस्करी कर चुके हैं.

NCB ने जांच आगे बढ़ाते हुए दिल्ली से एक नाइजीरियाई नागरिक और मुंबई से एक भारतीय सहयोगी को भी हिरासत में लिया है. नाइजीरियाई आरोपी 2023 में मेडिकल वीज़ा पर भारत आया था और वीज़ा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से यहां रहकर ड्रग नेटवर्क चला रहा था.