Advertisement
trendingNow12912494

Crime News: मदरसे के लड़के 6 महीने से कर रहे थे नाबालिग से कुकर्म, विरोध करने पर कर दिया काम-तमाम; यहां फेंकी लाश

Madrasa Crime News in Hindi: मदरसों के बारे में माना जाता है कि वहां पर इस्लाम के उसूलों की ट्रेनिंग दी जाती है. जिन्हें जानकर इंसान नेक इंसान बन जाता है. वहीं पर एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई सिहर जाएगा. 

AI निर्मित फोटो
AI निर्मित फोटो

Madrasa Students Killed Boy News: ओडिशा में चल रहे एक इस्लामिक मदरसे के छात्रों ने ऐसा शर्मनाक काम अंजाम दिया है, जिसके बारे में जानकर आप भी शर्म और डर से सिहर जाएंगे. मदरसे में इस्लामिक पढ़ाई कर रहे 5 लड़कों ने मारपीट कर अपने एक साथी के साथ यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया. वे उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करते और विरोध करने पर उसे बुरी पिटाई करते. डर की वजह से लड़के ने अपने घर भी यह बात नहीं बताई. एक बार जब उसका विरोध ज्यादा बढ़ गया तो लड़कों ने पहले उसे ढंग से पीटा और फिर कुकर्म कर गला घोंटकर मार डाला. 

मदरसे के लड़के कर रहे थे कुकर्म

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा के एएसपी सुभाष चंद्र पांडा ने बताया कि पीड़ित लड़का एक मदरसे में इस्लामिक तालीम लेने जाता था. वहीं पर पढ़ने वाले 5 लड़के पिछले 6 महीने से कथित रूप रूप से उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार कर रहे थे. तंग आकर उसने एक दिन यह बात अपने मां-बाप को बताने की धमकी दी. इससे गुस्साए आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटकर टैंक में धकेलकर मारने की कोशिश की थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि कुछ समय बाद पीड़ित लड़का सिर में कुछ चोटों के साथ बाहर निकलने में कामयाब रहा. घर जाने के बाद उसने यह बात अपने घरवालों या मदरसे के उस्तादों को नहीं बताई थी. 

विरोध किया तो गला घोंटकर मार दिया

एएसपी के अनुसार, पांचों आरोपियों ने पीड़ित को सबक सिखाने के लिए 2 सितंबर को फिर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद वह लड़का गायब हो गया. जब वह कहीं नहीं मिला तो अगले दिन मां-बाप ने पुलिस ने बेटे के लापता होने की सूचना दी. पुलिस ने जब छानबीन की तो उसका शव आखिरकार पानी की टंकी में पड़ा मिला. 

पानी के टैंक में मिला लड़के का शव

पांडा के अनुसार, शुरुआती तफ्तीश में यह घटना एक दुर्घटना लग रही थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि यह एक्सिडेंट नहीं बल्कि हत्या है. पीड़ित को बुरी तरह शारीरिक रूप से प्रताड़ित करके यौन उत्पीड़न के बाद मारा गया था. इसके बाद संदेह के आधार पर मदरसे में पढ़ने वाले आरोपियों से पूछताछ की गई. पुलिस की सख्ती के सामने वे टूट गए और पूरा घटनाक्रम बयां कर दिया.

पांचों आरोपियों को किशोर सुधार ग्रह भेजा गया

एएसपी ने बताया कि पांचों आरोपियों को हिरासत में कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर उनकी कम उम्र को देखते हुए किशोर सुधार गृह भेज दिया गया. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में मदरसे की भूमिका की भी जांच की जा रही है. फिलहाल मदरसे को बंद कर दिया गया है. वहां पर 16 लड़के दीन की तालीम ले रहे थे. जिनमें से एक मर गया और 5 सुधार ग्रह पहुंच गए. 

About the Author
author img
Devinder Kumar

अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं....और पढ़ें

TAGS

Trending news