Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में सोनम रघुवंशी जैसा हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया.
Trending Photos
)
Crime News: देशभर में इन दिनों पति की हत्या के कई मामले देखे जा रहे हैं. बीते दिनों मुस्कान और सोनम हत्याकांड ने देशभर में सनसनी फैलाई थी. ये दोनों मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बीमार पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के साथ कड़ी पूछताछ में महिला ने सब उगल दिया.
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
मामला महराष्ट्र के नागपुर स्थित तारोड़ी खुर्द क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक 30 साल की दिशा रामटेक का पति चंद्रसेन रामटेक लकवाग्रस्त होने के बाद से बिस्तर पर था. उसका इलाज चल रहा था. वहीं दिशा ने प्रेमी आसिफ उर्फ राजाबाबू टायरवाला के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक पति की बीमारी के दौरान ही दिशा और आसिफ का प्रेम परवान चढ़ा था.
ये भी पढ़ें- बंदर, शेर, हाथी...भारत में इन 8 जानवरों को पालना पहुंचा सकता है जेल
तकिये से घोंटा गला
पुलिस का कहना है कि चंद्रसेन को दिशा के इस अवैध संबंध की खबर मिलने के बाद दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हुआ. दिशा ने इसी तनाव के कारण आसिफ के साथ मिलकर चंद्रसेन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. शुक्रवार 4 जुलाई 2025 को दिशा ने बिस्तर पर लेटे चंद्रसेन को पकड़ा और आसिफ ने तकिये से उसका गला घोंट दिया.
ये भी पढ़ें- खूब कमाओ और एक भी रुपया टैक्स मत दो, ये देश नहीं पालता Income Tax का झंझट
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक दिशा पहले तो पति की मौत का कारण बीमारी बता रही थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात सामने आई. दिशा ने पुलिस के कड़े पूछताछ के दौरान प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की बात कबूली. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि सोनम रघुवंशी मामले में इंदौर की रहने वाली सोनम ने मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या कर दी थी. उसका अपने पिता के कर्मचारी राज कुशवाहा के साथ अफेयर था.