)
Gujarat Crime News: गुजरात में 19 साल की एक छात्रा के साथ छेड़-छाड़ के मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. छात्रा ने वेजलपुर की एक लिफ्ट में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई थी. मामले का खुलासा होने पर पता चला कि आरोपी गांधीनगर कंट्रोल रूम का इंस्पेक्टर बरकत चावड़ा है. छात्रा की ओर से शुरुआत में हमलावर की पहचान केवल छठी मंजिल में रहने वाले एक शख्स के तौर पर की गई थी. घटना को लेकर पुलिस ने CCTV रिकॉर्डिंग इकट्ठा कर ली है और सोसायटी के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
मामला तब सामने आया जब छुट्टियों में अपने परिवार से मिलने शहर आई BBA की छात्रा ने आरोप लगाया कि बुधवार 19 नवंबर 2025 की रात वह अपने मामा के घर जाने के लिए लिफ्ट में थी और तभी एक आदमी ने अचानक उसके कंधे पर हाथ रखा और उसकी मर्जी के बिना उसके गाल पर किस कर लिया. छात्रा पिछले 2 सालों से डिप्रेशन का इलाज करवा रही है ऐसे में इस घटना के कारण वह स्तब्ध और डरी हुई है.
घटना को लेकर वेजलपुर इंस्पेक्टर आरएम चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर चावड़ा ही हैं. उन्होंने आगे बताया कि लिफ्ट का CCTV फुटेज सिक्योर कर लिया गया है, हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिकॉर्डिंग का खुलासा नहीं किया जा सकता. जांच में सोसाइटी के अध्यक्ष और घटना से जुड़े अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. घटना को लेकर वेजलपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.
FIR के मुताबिक आरोपी शख्स ने तक अपना अनुचित व्यवहार तब तक जारी रखा जबतक की लिफ्ट 9वीं मंजिल तक नहीं पहुंच गई. इस फ्लोर पर बाकी रेजिडेंट्स भी अंदर आ गए थे, जिसके बाद वह छठीं फ्लोर पर उतर गया. सदमे में आई छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने घटना के तुरंत बाद अपने ममेरे भाई को इस बारे में बताया. वह सदमे से बेहोश हो गई थी. उसने अगले दिन हेल्पलाइन 181 पर संपर्क किया और बाद में फॉर्मल कंप्लेन दर्ज कराई.