)
Mumbai Businesswoman Assault Case: मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. एक 51 वर्षीय बिजनेसवुमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दवा बनाने वाली बड़ी कंपनी फ्रेंको-इंडियन फार्मास्युटिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय जॉन पास्कल पोस्ट ने उनको बदुंक के नोक पर कपड़े उतरवाने पर मजबूर किया गया, और साथ ही धमकी दिया कि अगर वो पुलिस के पास गई तो उसके फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा.
ऑफिशियल मीटिंग के बहाने बुलाया था ऑफिस
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उन्हें एक ऑफिशियल मीटिंग के बहाने कंपनी के ऑफिस बुलाया था. महिला को लगा कि यह एक सामान्य कारोबारी मुलाकात होगी, इसलिए वह वहां पहुंच गईं थी. लेकिन वहां उनके साथ बदसलूकी की गई और उन्हें डराकर चुप रहने की कोशिश की गई थी. महिला ने बताया कि आरोपी ने उन्हें अपनी मर्जी के खिलाफ काम करने के लिए धमकाया और विरोध करने पर उन्हें डराया कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे.
परेशानी और डराने-धमकाने के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और पूरा मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, हमला और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है, जिनके ऊपर जांच होनी बाकी है.
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस का कहना है कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी, लेकिन इस शिकायत ने समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बड़े पद पर बैठे लोग भी कानून से ऊपर नहीं हैं.
यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा बड़ा मुद्दा है. अभी कुछ दिन पहले कोलकाता में भी एक महिला के साथ कार में जबरदस्ती करने और उसे नशीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया था. ऐसे लगातार हो रहे अपराध महिलाओं में डर और असुरक्षा को बढ़ा रहे हैं.