Coimbatore wife murder case: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक नेअपनी पत्नी की बेहरहमी से हत्या कर दी, और उसके बाद सेल्फी लेकर उसे व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया.
)
Coimbatore wife murder case: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. वहीं के एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसकी लाश के साथ सेल्फी खींचकर उसे व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया, इस घटना ने पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं.
लंबे समय से चल रहा था मनमुटाव
जानकारी के मुताबिक, ये खतरनाक घटना रविवार को कोयंबटूर के एक महिला हॉस्टल में हुई थी. मरने वाली महिला का नाम श्रीप्रिया बताया जा रहा है, जो एक निजी कंपनी में काम करती थीं. पुलिस ने आरोपी की पहचान बालामुरुगन के रूप में की है, जो श्रीप्रिया का पति है. दोनों के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था और इसी कारण से वो दोनों अलग रहते थे.
कपड़ों में छिपाया था हथियार
रविवार दोपहर को आरोपी अपनी पत्नी से मिलने के बहाने हॉस्टल पहुंचा. पुलिस के मुताबिक उसने अपने कपड़ों में हथियार छुपा रखा था. साथ ही दोनों के बीच बात करने के दौरान झगड़ा बढ़ता गया और आरोपी ने अचानक हथियार निकालकर उस पर हमला कर दिया. यह सब इतना अचानक हुआ कि हॉस्टल में मौजूद महिलाएं डरकर बाहर भाग गईं.
पागलपन का था भूत सवार
सब तो ठिक था पर उस आदमी का पागलपन का भूत सवार था, कहा जा रहा है कि आरोपी भागने के बजाय वहीं रुककर अपनी पत्नी के शव के साथ सेल्फी ली और उसे स्टेटस पर डाल दिया था. स्टेटस में उसने लिखा कि उसे पत्नी ने धोखा दिया, इसलिए उसने यह कदम उठाया है. इसी दौरान हॉस्टल प्रशासन द्वारा बाद में पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हथियार भी बरामद कर लिया गया है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी पर शक करता था. उसे लगता था कि उसका किसी और से संबंध है. इसी शक ने उसे अपराध करने पर मजबूर कर दिया.
इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. उनका कहना है कि तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा लगातार बिगड़ रही है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं राज्य सरकार और पुलिस का कहना है कि यह व्यक्तिगत विवाद का मामला है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि केस को तेजी से आगे बढ़ाकर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा.