UPSSSC Lekhpal Bharti 2021: क्या यूपी चुनाव के बाद होंगी भर्तियां? 7882 पद हैं खाली, यहां जानें अपडेट
Advertisement

UPSSSC Lekhpal Bharti 2021: क्या यूपी चुनाव के बाद होंगी भर्तियां? 7882 पद हैं खाली, यहां जानें अपडेट

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा लेखपाल के 7882 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 

UPSSSC Lekhpal Bharti 2021: क्या यूपी चुनाव के बाद होंगी भर्तियां? 7882 पद हैं खाली, यहां जानें अपडेट

नई दिल्ली: UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की खबरें चल रही हैं. 7882 पदों पर होने वाली इस भर्ती पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं. दरअसल, लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों से कम्प्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य मानी गई है. 

लेखपाल भर्ती के नियमों में इसका प्रावधान होना है, जो अब तक होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा नियम संशोधन करने को लेकर राजस्व परिषद को सूचना दी जा चुकी है. 

परिषद ने मांगा अपडेटेड प्रस्ताव
UPSSSC के प्रस्ताव के बाद राजस्व परिषद ने कहा कि पिछले प्रस्ताव में कम्प्यूटर की जानकारी के लिए CCC की अनिवार्यता के बारे में नहीं बताया गया. परिषद ने आयोग से इस संबंध में अपडेटेड प्रस्ताव मांगा, जिसमें नियमावली संशोधन का जिक्र हो. आयोग द्वारा प्रस्ताव मिलने के बाद परिषद द्वारा इसे पास करवाया जाएगा, उसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी. 

यह भी पढ़ेंः- NTPC Recruitment 2021: एनटीपीसी में कई पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट आज

विधानसभा चुनाव भी है बड़ी समस्या
मार्च 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. चुनाव के पहले लगने वाली आचार संहिता के दौरान भी किसी तरह की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती. एक बार नोटिफिकेशन जारी होते ही भर्ती प्रक्रिया नहीं अटक सकती. इसी कारण परिषद द्वारा आयोग से जल्द से जल्द अपडेटेड प्रस्ताव मांगा गया है. 

यह भी पढ़ेंः- BRO Recruitment 2021: 354 पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां जानें एप्लीकेशन प्रोसेस

VIDEO-

Trending news