UPTET 2021 Result: आज नहीं जारी होगा रिजल्ट, जानें रिजल्ट की नई डेट पर लेटेस्ट अपडेट
Advertisement

UPTET 2021 Result: आज नहीं जारी होगा रिजल्ट, जानें रिजल्ट की नई डेट पर लेटेस्ट अपडेट

UPTET 2021 Result Date: विधानसभा चुनाव के चलते नतीजों को टाल दिया गया. बताया गया है कि अब रिजल्ट 10 मार्च 2022 के बाद ही जारी किए जाएंगे.

UPTET 2021 Result: आज नहीं जारी होगा रिजल्ट, जानें रिजल्ट की नई डेट पर लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली: UPTET 2021 Result Date: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) एग्जाम के नतीजों को 25 फरवरी 2022 को जारी किया जाना था. एग्जाम की फाइनल आंसर-की 23 फरवरी को जारी होनी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते नतीजों को टाल दिया गया. बताया गया है कि अब रिजल्ट 10 मार्च 2022 के बाद ही जारी किए जाएंगे. 

15 फरवरी को हुई थी बैठक
UPTET का रिजल्ट 10 मार्च 2022 के बाद जारी किया जाएगा, विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते 15 फरवरी को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि रिजल्ट इस महीने जारी नहीं किया जा सकेगा. परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा 8 फरवरी को शासन को लेटर लिखकर रिजल्ट जारी करने को लेकर परमिशन मांगी गई थी. 

इस तरह देखें रिजल्ट (UPTET 2021 Result Downloading Steps) 

  • STEP 1: updeled.gov.in पर जाएं
  • STEP 2: 'UPTET 2021 Result' के लिंक पर क्लिक करें 
  • STEP 3: लॉग-इन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट कर दें

 

WATCH LIVE TV

 

Trending news