लंदन में फंसी एक्ट्रेस Mahika Sharma इसलिए अभी नहीं आना चाहतीं भारत
Advertisement

लंदन में फंसी एक्ट्रेस Mahika Sharma इसलिए अभी नहीं आना चाहतीं भारत

महिका शर्मा (Mahika Sharma) ने कहा कि वह इस समय घर वापस नहीं आएगी क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग है.

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

नई दिल्ली: लंदन में फंसी अभिनेत्री महिका शर्मा (Mahika Sharma) का कहना है कि वह वापस भारत नहीं लौटना चाहती हैं. भारत लौटने की इच्छा न होने के पीछे के कारण का खुलासा करते हुए, महिका ने कहा कि वह इस समय घर वापस नहीं आएगी क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग है. इसके अलावा, अभिनेत्री अपने आस पास के लोगों के बारे में चिंतित है. वह COVID-19 महामारी के दौरान यात्रा करके अपने परिवार, दोस्तों और अपने प्रियजनों के जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहती हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahika Sharma (@memahikasharma) on

महिका को लगता है कि शिक्षित भारत COVID-19 के साथ बेहतर तरीके से लड़ सकता था. उन्होंने कहा, 'भारत COVID-19 स्थिति से निपटने में और खूबसूरती से सक्षम होता. हमारे देश में एक बड़ी आबादी अनपढ़ और अशिक्षित है. शिक्षा न केवल डिग्री प्राप्त करने या बुनियादी ज्ञान रखने के बारे में है, बल्कि इसका सार कठिन परिस्थितियों को सही तरीके से संभालने और स्थिति को ठीक से समझने में निहित है.'

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahika Sharma (@memahikasharma) on

बता दें कि माहिका ने इससे पहले मिस पूर्वोत्तर भारत का खिताब जीता है. कोरोना की वजह से लंदन में फंसी FIR की एक्ट्रेस बोलीं, ''डर लग रहा है.'' लंदन में महिका शर्मा सेल्फ आइसोलेशन में रह रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महिका शर्मा ने बताया कि वह अपने देश और परिवार से दूर लंदन में डर के माहौल में जी रही हैं. उन्होंने कहा कि वह वहां पर अकेली और कैद में रहना जैसा महसूस कर रही हैं.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Trending news