बॉलीवुड को अनिल कपूर के बेटे के रूप में मिलेगा अगला 'मिस्‍टर इंडिया'
Advertisement

बॉलीवुड को अनिल कपूर के बेटे के रूप में मिलेगा अगला 'मिस्‍टर इंडिया'

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर मिस्टर इंडिया का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। हर्षवर्धन कपूर जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की नई फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। 

बॉलीवुड को अनिल कपूर के बेटे के रूप में मिलेगा अगला 'मिस्‍टर इंडिया'

मुंबई: बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर मिस्टर इंडिया का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। हर्षवर्धन कपूर जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की नई फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। 

चर्चा है कि इसके बाद हर्षवर्धन कपूर मिस्टर इंडिया के सीक्वल में काम कर सकते हैं। हाल ही में बोनी कपूर ने कहा था, ‘हम ‘मिस्टर इंडिया 2’ बनाने को लेकर उत्सुक हैं लेकिन इसके लिए एक्साइटिंग आइडिया की जरूरत है। जब ये मिल जाएगा तो हम उस दिन ही इस पर काम शुरू कर देंगे।‘

उन्होंने स्टार कास्ट के बारे में कहा था कि ये स्क्रिप्ट पर निर्भर करेगा। बोनी कपूर ने कहा था कि उनके भाई अनिल और उनकी पत्नी श्रीदेवी जरूर इसका हिस्सा होंगे। इससे पहले बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर के भी ‘मिस्टर इंडिया 2’ में होने की बात सामने आई थी। 

गौरतलब है कि वर्ष 1987 में प्रदर्शित बोनी कपूर निर्मित और शेखर कपूर निर्देशित फिल्म मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
 

Trending news