अक्षरा सिंह ने बताया 'लड़के एक पर टिकते नहीं हैं', हो गया हंगामा, VIDEO VIRAL
Advertisement

अक्षरा सिंह ने बताया 'लड़के एक पर टिकते नहीं हैं', हो गया हंगामा, VIDEO VIRAL

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं से ना ही केवल भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है बल्कि अन्य भाषा के दर्शकों के बीच भी अक्षरा सिंह अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रही हैं.

अक्षरा सिंह ने बताया 'लड़के एक पर टिकते नहीं हैं', हो गया हंगामा, VIDEO VIRAL

Patna: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं से ना ही केवल भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है बल्कि अन्य भाषा के दर्शकों के बीच भी अक्षरा सिंह अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रही हैं. बिगबॉस ओटीटी से बाहर आने के बाद अक्षरा सिंह के पास काम की कमी नहीं है और अभी वह कई हिंदी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं. 

अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल होता रहा है. उनके किसी भी गाने को आप यूट्यूब पर देख लें उसके व्यूज मिलियन में होंगे. एक जमाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी को भोजपुरी की सबसे रोमांटिक जोड़ी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब यह जोड़ी टूट चुकी है फिर भी अक्षरा सिंह का जलवा आज भी बरकरार है. अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी गाना 'लड़के एक पर टिकते नहीं हैं' ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है. इस गाने के जरिए अक्षरा सिंह लड़कों को बता रही हैं कि लड़के आशिकी में किसी एक लड़की पर टिकते नहीं हैं. 

अक्षरा सिंह का यह वीडियो बेहद शानदार है, ऊपर से इस गाने के बोल भी बेहद प्यारे हैं. अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'लड़के एक पर टिकते नहीं हैं' के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं वहीं इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया है. इस गाने के वीडियो की कोरियोग्राफी मनोज गुप्ता जोय ने की है, वहीं इस वीडियो को सुधीर जी ने एडिट किया है.

ये भी पढ़ें- MMS कांड से चर्चा में आई त्रिशाकर मधु के इस गाने ने 465 मिलियन व्यूज का बनाया रिकॉर्ड

अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'लड़के एक पर टिकते नहीं हैं' का प्रोडक्शन निरंजन ने किया है. वहीं वीडियो का डायरेक्शन पंकज सोनी ने किया है. इस वीडियो के निर्माता राजकुमार सिंह हैं. इस वीडियो को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जहां इस वीडियो को 3,714,850 से ज्यादा लोगों ने देखा है, वहीं इस वीडियो को 33 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं. 

Trending news