अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'सवत पे मरेला' मचा रहा बवाल, फैंस के बीच छाया जादू
Advertisement
trendingNow11066784

अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'सवत पे मरेला' मचा रहा बवाल, फैंस के बीच छाया जादू

अंतरा सिंह प्रियंका का एक गाना 'सवत पे मरेलs' ने रिलीज के साथ ही बवाल मचा रखा है. इस गाने में अंतरा की आवाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है. गाने का वीडियो तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.  

अंतरा सिंह प्रियंका का गाना  'सवत पे मरेलs ने मचाया धमाल.

Patna: भोजपुरी के दर्शकों के बीच अपनी बेहतरीन आवाज के जरिए अपनी खास पहचान बना चुकी अंतरा सिंह प्रियंका को चाहनेवाले की संख्या करोड़ों में है. अंतरा सिंह प्रियंका की मदभरी आवाज में रिलीज होने वाले गानों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है. अंतरा सिंह प्रियंका के गाने रिलीज के साथ ही यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं.

इसी कड़ी में अंतरा सिंह प्रियंका का एक गाना 'सवत पे मरेलs' ने रिलीज के साथ ही बवाल मचा रखा है. इस गाने में अंतरा की आवाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है. गाने का वीडियो तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.  

अंतरा सिंह प्रियंका के इस गाने 'सवत पे मरेलs' के बोल मुन्ना मोहित ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत रवि राज देवा ने दिया है. इसके वीडियो के निर्देशक रवि पंडित हैं. इस गाने का वीडियो बहुक खूबसूरत है, इसी वजह से वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. 

ये भी पढ़ें- काजल राघवानी के ठुमके पर इस बार खिसयाए खेसारी, फैंस कमेंट्स में पूछा क्या हुआ..

अंतरा सिंह प्रियंका के इस गाने 'सवत पे मरेलs' को आदिशक्ति फिल्मस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. जहां इस गाने को अभी तक 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वहीं इस वीडियो पर 5.3k से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी के जलवे को फैंस पसंद कर रहे हैं.

 

Trending news