Kajal Raghwani ने Khesari Lal Yadav से कहा मन करता है 'धुकुर धुकुर', मिला ये जवाब
Advertisement

Kajal Raghwani ने Khesari Lal Yadav से कहा मन करता है 'धुकुर धुकुर', मिला ये जवाब

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) की सुपरस्टार जोड़ी में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं.

Kajal Raghwani ने Khesari Lal Yadav से कहा मन करता है 'धुकुर धुकुर', मिला ये जवाब

Patna: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) की सुपरस्टार जोड़ी में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं. वहीं भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर अपनी आवाज से धमाल मचा चुकी प्रियंका सिंह  (Priyanka Singh) को चाहनेवाले भी करोड़ों की संख्या में हैं. उनकी आवाज को लेकर दीवानगी ऐसी की लोग उनके गानों के रिलीज का इंतजार बेसब्री से करते हैं. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैन फॉलोइंग पुरी दुनिया में है. उसके साथ भोजपुरी की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का भी उसी वीडियो में होना दर्शकों के लिए बोनस से कम नहीं है. ऐसे में प्रियंका सिंह की आवाज और खेसारी लाल यादव एवं काजल राघवानी की अदाओं से भरा एक वीडियो तेजी से एक बार फिर यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो दोनों की फिल्म Dulhin Ganga Paar Ke का है.

इस गाने में प्रियंका सिंह के साथ खेसारी लाल यादव की भी आवाज है. इस वीडियो को एक बार फिर से यूट्यूब पर जमकर सर्च किया जा रहा है.  दर्शकों  के लिए खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अभिनय और प्रियंका सिंह की आवाज से सजी ये वीडियो बोनस ही तो है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का यह पुराना गाना 'धुकुर धुकुर' (Dhukur Dhukur) रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रहा है. इस गाने की वीडियो आपके पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का यह गाना Yashi Films के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है. जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को यहां 84,613,555 से ज्यादा बार देखा गया है और इसे 158K से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं. 

इस वीडियो को पसंद करनेवालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. इस वीडियो में खेसारी लाल जहां शानदार नजर आ रहे हैं वहीं काजल राघवानी की अदा कातिलाना और एकदम बोल्ड नजर आ रही है. इस वीडियो में  काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने अपनी अदाओं से यूट्यूब का तापमान बढ़ा दिया है.  

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव ने Kajal से कहा 'ए धनिया अगिया बा तोहार लगाबल', Video वायरल

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और  काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के गाने 'धुकुर धुकुर' (Dhukur Dhukur) को गाया प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव ने है. वहीं इसके बोल Azad Singh ने लिखा है. इसका संगीत Madhukar Anand ने दिया है. इस फिल्म में  Khesari Lal Yadav , Kajal Raghwani , Amrapali Dubey, Manoj Tiger ने मुख्य भूमिका निभाई है. वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट किया है Aslam Shaikh ने. इस गाने के वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

Trending news