भोजपुरी फिल्मों में फिर धमाल मचाने को तैयार हैं आम्रपाली दुबे, देखें उनकी LATEST PICS
Advertisement

भोजपुरी फिल्मों में फिर धमाल मचाने को तैयार हैं आम्रपाली दुबे, देखें उनकी LATEST PICS

आम्रपाली दुबे द्वारा इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं.

इन दिनों उत्तर प्रदेश के अमेठी में चल रही है फिल्म 'सैयां थानेदार' की शूटिंग (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली: गायकी के क्षेत्र में अपना सिक्का जमाने के बाद अभिनय के मैदान में भी नित नई बुलंदियों को छू रहे रितेश पांडे इन दिनों उत्तर प्रदेश के अमेठी में अपनी फिल्म 'सैयां थानेदार' की शूटिंग में व्यस्त हैं और दिलचस्प बात तो यह है कि वे इस बार यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के 'सैयां थानेदार' बने हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amrapali Dubey (@amrapalidubey_) on

निर्माता प्रकाश रोहरा और निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी की इस फिल्म के लेखक हैं जाने माने लेखक निर्देशक असलम शेख. फिल्म में रितेश पांडे और आम्रपाली दुबे के साथ अयाज खान, उल्लास कुडवा, बिना पांडे, ब्रिजेश त्रिपाठी, के के गोस्वामी, धामा वर्मा, और अमित शुक्ला आदि मुख्य भूमिका में हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amrapali Dubey (@amrapalidubey_) on

फिल्म के संगीतकार है मधुकर आनंद जबकि गीतों को लिखा है प्यारेलाल यादव, संतोष पूरी और आजाद सिंह ने. रितेश पांडे ने हालांकि अपनी भूमिका का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन बताया कि फिल्म में वे एक दबंग थानेदार की भूमिका में हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amrapali Dubey (@amrapalidubey_) on

आम्रपाली दुबे द्वारा इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिसमें वो अपने 'सैयां थानेदार' रितेश पांडे और निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी के साथ नजर आ रही हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amrapali Dubey (@amrapalidubey_) on

आपको बता दें कि रितेश पांडे इन दिनों कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा है और अब उनकी गिनती बड़े स्टार्स के रूप में होने लगी है और उन्हें भरोसा भी है कि 'सैयां थानेदार' की तरह उनकी कुछ और फिल्में उन्हें अभिनय जगत में नई ऊंचाई प्रदान करेगी.

भोजपुरी फिल्मों की और खबर पढ़ें

Trending news