Nora Fatehi ने 'बॉडी' सॉन्ग पर किया डांस, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
Advertisement

Nora Fatehi ने 'बॉडी' सॉन्ग पर किया डांस, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) जब भी डांस करती हैं फैंस का दिल जीत लेती हैं. इस बार भी उनके डांस मूव्स ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है. उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है...

नोरा फतेही. फाइल फोटो.

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बेहतरीन डांसर हैं ये बात हर कोई जानता है. वो अपने डांस से हर गाने में एक अलग की लेवल की एनर्जी डाल देती हैं कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाता है. वहीं नोरा अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर उपने डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपना एक नया डांस वीडियो शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. 

  1. 'बॉडी' सॉन्ग पर नोरा ने किया डांस
  2. करीना कपूर के शो में आईं नजर
  3. 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में आएंगी नजर

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

'बॉडी' सॉन्ग पर नोरा ने किया डांस

 नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया है जिसमें वो कोरियोग्राफर रजितदेव के साथ 'बॉडी' सॉन्ग (Body Song) पर अपने  बेहतरीन मूव्स दिखा रही हैं. हमेशा की तरह इस बार भी नोरा के डांस की काफी वाहवाही हो रही है. इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) स्लीवलेस टॉप, शॉर्ट्स, के साथ कैप पहने हुए काफी स्टाइलिश दिख रही हैं. बता दें कि अब तक नोरा के इस वीडियो को 38 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

करीना कपूर के शो में आईं नजर

इसके अलावा हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के पॉपुलर चैट शो 'व्हाट वुमन वॉन्ट' (What Women Want) में दिखाई दी थी, जहां उन्होंने बहुत सी बातों पर खुलकर बात की. इस शो के दौरान नोरा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल से लेकर अपनी निजी जिंदगी पर भी बात की. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने इंडिया से वापस जाने का मन बना लिया था क्योंकि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें घर बुलाकर खूब डांटा था. 

'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में आएंगी नजर

बात करें नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वर्कफ्रंट की तो बहुत जल्द वो फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj: The Pride of India) में अजय देवगन (Ajay Devgn) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ेंः Huma Qureshi ने Sonakshi Sinha को कहा 'चोर', जानें क्यों

Trending news