Advertisement
trendingNow1564302

BOX OFFICE पर चौथे दिन 'बाटला हाउस' की छप्पर फाड़ कमाई, अब तक बटोरे इतने करोड़

इस फिल्म ने तीन दिनों कुल 31.50 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी. अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है.

रिलीज होते ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है (फिल्म पोस्टर)
रिलीज होते ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है (फिल्म पोस्टर)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज होते ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का लोगों को बहुत दिनों से इंतजार था. फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं. एक सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म देशभक्ति से लबरेज है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है. 

fallback

इस फिल्म ने तीन दिनों कुल 31.50 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी. 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' के अनुसार जॉन की फिल्म 'बाटला हाउस' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 12 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही है. इस हिसाब से फिल्म के हाथ अब तक कुल 43.50 करोड़ रुपये लगे हैं. बता दें, पिछले कुछ सालों से जॉन का झुकाव देशभक्ति फिल्मों की तरफ ही नजर आ रहा है. इससे पहले भी वह 'परमाणु' और 'सत्यमेव जयते' जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

बता दें, 19 सितंबर, 2008 को जब दिल्ली के बाटला हाउस में दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर किया और उसके बाद पूरे देश में दिल्ली पुलिस के खिलाफ आवाज उठाई गई. इस एनकाउंटर को कई लोगों ने झूठा बोला तो कइयों ने मरने वाले आतंकवादियों को स्टूडेंट बताया. इसी सच और लड़ाई की कहानी लेकर डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने फिल्म बनाई है. फिल्म में जॉन अब्राहम 'संजीव कुमार यादव' और रवि किशन 'के के' की भूमिका में हैं, जो दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के ऑफिसर हैं. फिल्म में संजीव कुमार यादव की पत्नी नंदिता कुमार का किरदार मृणाल ठाकुर ने निभाया है. इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्म में हर एक कलाकार ने अपनी-अपनी भूमिका के साथ इंसाफ किया है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news