बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने के बाद 'दंगल' का जलवा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी कायम
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने के बाद 'दंगल' का जलवा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी कायम

बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने के बाद 'दंगल' का जलवा जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी कायम है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तीनों श्रेणी में पुरस्कार जीते। आलिया भट्ट ने 'उड़ता पंजाब' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म बिरादरी के बड़े सितारों से सजा प्रतिष्ठित 62वां जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की मेजबानी शाहरुख खान ने की।

बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने के बाद 'दंगल' का जलवा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी कायम

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान रचने के बाद 'दंगल' का जलवा जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स में भी कायम है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक तीनों श्रेणी में पुरस्कार जीते। आलिया भट्ट ने 'उड़ता पंजाब' में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म बिरादरी के बड़े सितारों से सजा प्रतिष्ठित 62वां जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की मेजबानी शाहरुख खान ने की।

नितेश तिवारी ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतने के बाद कहा, 'यह पुरस्कार इस बात का सबूत है कि लोगों ने हमारी फिल्म (दंगल) को कितना प्यार दिया, इसलिए मैं इस मौके पर भारत और विदेश में इस फिल्म को पसंद करने और इसको समर्थन देने वाले लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह मेरे लिए सब कुछ है।'

अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ समारोह में शामिल हुई आलिया को श्रीदेवी और बोनी कपूर के हाथों सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इस मौके पर आलिया ने कहा, 'यह (उड़ता पंजाब) मेरे दिल के करीब है। मुझे पटकथा भेजने के लिए शाहिद आपको धन्यवाद। आज का दिन मेरे लिए खास है। श्रीदेवी आपके हाथों पुरस्कार ग्रहण करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरे लिए बहन की उपस्थिति भी खुशी का कारण है।'

अभिनेत्री सोनम कपूर ने 'नीरजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता, जबकि शाहिद कपूर ने 'उड़ता पंजाब' और मनोज बाजपेयी ने 'अलीगढ़' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के क्रिटिक्स अवॉर्ड जीते। शाहिद ने कहा कि वह इस पुरस्कार को पाकर उत्साहित हैं और उनके लिए यह अच्छा दिन है। निर्देशक राम माधवन ने फिल्म 'नीरजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्रिटिक्स अवॉर्ड जीता।

दिलजीत दोसांझ ने 'उड़ता पंजाब' के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता और रितिका सिंह ने 'साला खड़ूस' के लिए नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी के हाथों फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ग्रहण किया। श्याम कौशल ने फिल्म 'दंगल' में बेस्ट एक्शन के लिए पुरस्कार जीता। पायल सलूजा ने 'उड़ता पंजाब' में बेस्ट कास्ट्यूम का पुरस्कार जीता।

अरिजीत सिंह ने गीत 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक और प्रीतम ने 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार जीता। गाना 'चन्ना मेरेया' के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला। नेहा भसीन ने 'सुल्तान' के फीमेल वर्जन गीत 'जग घूमया' के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार जीता। फिल्म 'कपूर एंड संस' के लिए ऋषि कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, आदिल शेख को फिल्म के गाने 'कर गई चुल' के सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी और शकुन बत्रा ने और आयशा देवित्रे ने इस फिल्म के लिए ही सर्वश्रेष्ठ कहानी और पटकथा का पुरस्कार जीता।

फिल्म 'नीरजा' ने चार पुरस्कार अपने नाम किए। इस फिल्म के लिए शबाना आजमी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और अपर्णा सूद और अन्ना इपे ने बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, मितेश मनचंदानी ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी और मोनिशा आर. बलवाड़ा ने सर्वश्रेष्ठ संपादन के लिए पुरस्कार जीता। 'नील बट्टे सन्नाटा' के लिए अश्वनी अय्यर तिवारी को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार मिला।

सलमान खान ने समारोह में 'ओ ओ जाने जाना', 'मुन्नी बदनाम हुई' आदि गानों और टाइगर श्रॉफ ने 'द पप्पी सांग', 'आ रहा हूं मैं' गानों पर प्रस्तुति देकर धमाल मचाया।

Trending news