अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ‘हेराफेरी 3’ की शूटिंग शुरू की
Advertisement

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ‘हेराफेरी 3’ की शूटिंग शुरू की

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कॉमेडी फिल्म ‘हेराफेरी’ के तीसरे सीक्वल की आज शूटिंग शुरू की। अभिषेक (36) ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों से यह सूचना साझा की।

मुम्बई : अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कॉमेडी फिल्म ‘हेराफेरी’ के तीसरे सीक्वल की आज शूटिंग शुरू की। अभिषेक (36) ने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों से यह सूचना साझा की।

उन्होंने ट्विट किया, आज हमने हेराफेरी की पहले दिन शूटिंग की। अब शूटिंग शुरू हो गयी है। ‘‘हेराफेरी’’ और ‘‘फिर हेराफेरी’’ के बाद बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार नहीं होंगे और उनका स्थान जॉन अब्राहम लेंगे।

फिल्म में जॉन, अभिषेक और मशहूर कॉमेडियन कादर खान अभिनय कर रहे हैं। अन्य दो अभिनेता परेश रावल और सुनील शेट्टी ‘‘हेराफेरी तीन’’ में अपने चरित्र को दोहरा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नीरज वोहरा करेंगे।

‘‘धूम’’ और ‘‘दोस्ताना’’ के बाद तीसरी बार अभिषेक और जॉन साथ काम कर रहे हैं। ‘‘दोस्ताना’’ में उन्होंने गे प्रेमी की भूमिका निभाई थी। फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज होने वाली है।

Trending news