Advertisement
trendingNow1485395

Bigg Boss के बाद श्रीसंत इस फिल्म में आएंगे नजर, रिलीज हुआ ट्रेलर

 'बिग बॉस 12' में धमाकेदार अंदाज में नजर आए क्रिकेटर श्रीसंत अब फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं. 

(फोटो साभार- वीडियो ग्रैब)
(फोटो साभार- वीडियो ग्रैब)

नई दिल्ली : टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' में धमाकेदार अंदाज में नजर आए क्रिकेटर श्रीसंत अब वेब सीरीज में डेब्यू कर रहे हैं. Zee5 की फिल्म 'कैबरे' में श्रीसंत एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के साथ नजर आएंगे. सीरीज के ट्रेलर को लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर को देखकर पता लगता है कि श्रीसंत इसमें एक पॉलिटिशियन का रोल प्ले कर रहे हैं. ट्रेलर को देखकर ये भी अंदाजा लगता है कि श्रीसंत शायद इस वेब सीरीज में विलेट का रोल प्ले कर रहे हैं. 

वेब सीरीज की प्रोड्यूसर पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रीसंत को इस सीरीज में लेने के फैसले को अबतक का सबसे सही फैसला बताया है. बता दें कि फिल्म को कौस्तव नारायण नियोगी ने डायरेक्ट किया है. इसे Zee5 पर 9 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. 

Bigg Boss विनर बनने के बाद दीपिका ने श्रीसंत के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं - 'तुम पर गर्व है'

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि बिग बॉस के विनर तो श्रीसंत नहीं बने लेकिन उनके फैंस का दिल जीतने में जरूर कामयाब रहे. शो के पहले रनर अप रहे श्रीसंत ने फिनाले में कहा कि मैं खुद को सम्मानित और भाग्यशाली मान रहा हूं कि मुझे लोगों से इतना प्यार मिला. मेरे प्रशंसक मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरा समर्थन करते रहे. इस शो ने बहुत कुछ दिया है हालांकि मैं इसकी क्रिकेट से तुलना नहीं कर सकता. 

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news