पोर्न स्टार मिया खलीफा की होगी 'बिग बॉस' 9 में एंट्री?

'बिग बॉस' के नौवें संस्करण में एक और पोर्न स्टार की इंट्री मिल सकती है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबकि पोर्न स्टार मिया खलीफा इस बार 'बिग बॉस' में दिखाई दे सकती हैं। खबर है कि कि इसके लिए चैनल ने उन्हें अप्रोच किया है। बताया जाता है कि पोर्न स्टार इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं।

पोर्न स्टार मिया खलीफा की होगी 'बिग बॉस' 9 में एंट्री?
तस्वीर सौजन्य : मिया खलीफा ट्विटर हैंडल

नई दिल्ली : 'बिग बॉस' के नौवें संस्करण में एक और पोर्न स्टार की इंट्री मिल सकती है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबकि पोर्न स्टार मिया खलीफा इस बार 'बिग बॉस' में दिखाई दे सकती हैं। खबर है कि कि इसके लिए चैनल ने उन्हें अप्रोच किया है। बताया जाता है कि पोर्न स्टार इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं।

मिया खलीफा अगर 'बिग बॉस' के घर में आती हैं तो वह ऐसा करने वाली पहली पोर्न स्टार नहीं होंगी। 'बिग बॉस' के पांचवें संस्करण में कनाडाई पोर्न स्टार सनी लियोनी 'बिग बॉस' के घर में दाखिल हुई थीं। सनी लियोनी के लिए 'बिग बॉस' काफी भाग्यशाली साबित हुआ था और इस शो के जरिए उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिल गई।  

रिपोर्टों के मुताबिक लेबनान में जन्मी मिया अभी 22 साल की हैं और फिलहाल मियामी में रहती हैं। अगर वह शुरू से ही इस शो पर एक प्रतियोगी के रूप में नहीं आती तो वह एक वाइल्ड कार्ड ऐंट्री के रूप में शो पर आ सकती है। 'बिग बॉस' के टाइम पर ही दर्शक सनी लियोनी को पसंद करते थे। और उम्मीद है कि मिया खलीफा को भी लोग खूब पसंद करेंगे। हालांकि अभी बिग बॉस के घराने से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

'बिग बॉस' में दर्शक सनी लियोनी को पसंद करते थे। और उम्मीद है कि मिया खलीफा को भी लोग खूब पसंद करेंगे। हालांकि अभी 'बिग बॉस' के घराने से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि 'बिग बॉस' अंतरराष्ट्रीय रीयलटी शो 'बिग ब्रदर' का भारतीय संस्करण है। 'बिग बॉस' के घर में नामचीन हस्तियां करीब तीन महीने कैमरे की निगरानी में रहती हैं और अंत में इसका विजेता चुना जाता है। अभिनेता सलमान खान एक बार फिर इस शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.