61 साल के अनिल कपूर का ऐसा धमाकेदार डांस, फीके पड़े रणवीर-शाहरुख और सलमान
Advertisement

61 साल के अनिल कपूर का ऐसा धमाकेदार डांस, फीके पड़े रणवीर-शाहरुख और सलमान

अपनी बेटी सोनम के रिसेप्शन में अनिल कपूर जमकर डांस करते और परफॉर्मेंस देते नजर आए. भतीजे अर्जुन कपूर की फिल्म का गाना हो या अपनी फिल्म का लेकिन अनिल कपूर हर जगह नए स्टार्स को पीछे छोड़ते नजर आए.

सोनम-आनंद के रिसेप्शन में अनिल कपूर के आगे सारे स्टार्स फीके पड़ गए

नई दिल्ली: अनिल कपूर की उम्र वैसे तो 61 साल है लेकिन अपनी फिटनेस की वजह से वो उम्र से 15 साल छोटे लगते हैं. लेकिन सिर्फ दिखने में नहीं बल्कि एनर्जी लेवल के मामले में भी अनिल कपूर के टक्कर में कोई नहीं है. यहां तक की उनकी आधी उम्र के रणवीर सिंह भी नहीं. अपनी बेटी सोनम के रिसेप्शन में अनिल कपूर जमकर डांस करते और परफॉर्मेंस देते नजर आए.

  1. मंगलवार को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर
  2. रिसेप्शन मेें पहुंचे शाहरुख-सलमान सहित कई सुपरस्टार्स
  3. पापा अनिल कपूर का दिखा रिसेप्शन में 'झकास' अंदाज

भतीजे अर्जुन कपूर की फिल्म का गाना हो या अपनी फिल्म का लेकिन अनिल कपूर हर जगह नए स्टार्स को पीछे छोड़ते नजर आए. अनिल कपूर पिछले कई दिनों से शादी की तैयारियों में व्यस्त थे लेकिन इसके बाद भी अगर किसी ने सोनम कपूर के रिसेप्शन में चार चांद लगाया तो वो अनिल कपूर ही हैं. अनिल कपूर ना सिर्फ नई जेनरेशन के साथ बल्कि शाहरुख खान और सलमान खान के साथ भी धमाकेदार अंदाज में इंज्वॉय करते दिखे.

 

चाहे वो सलमान खान का गाना टन टना टन हो या फिर मुझसे शादी करोगी पर डांस करना हो. रिसेप्शन के आखिरी समय तक तो अनिल कपूर अपना सूट तक उतार चुके थे. कहना गलत नहीं होगा कि उनके सामने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और बॉलीवुड के सबसे एनर्जिटिक एक्टर रणवीर सिंह भी फीके ही नजर आ रहे थे. 

 

 सोनम कपूर के रिसेप्शन में मीका सिंह ने भी चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. शाहरुख खान और सलमान खान के साथ यहां भी अनिल कपूर सलमान खान के पॉपुलर गाने आज की पार्टी..पर डांस करते नजर आए. इस वीडियो में भी अनिल कपूर को देखकर आप समझ सकते हैं कि वो किस कदर इंज्वॉय करने में व्यस्त थे. 

 

अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ भी अनिल कपूर गुंडे के गाने पर डांस करते नजर आए. इस दौरान भी आप अनिल कपूर के डांस को देखते रह जाएंगे और शायद आपको भी लगे कि ये 90 के दशक के ही अनिल कपूर हैं जिनमें आज तक कोई बदलाव नहीं आया हैं. अनिल कपूर के लिए उम्र महज नंबर से अधिक कुछ नहीं है. 

 

 इसके अलावा अनिल कपूर अपने गाने पर डफली बजाकर डांस करते नजर आए. ए जी ..ओ जी  अनिल कपूर के सबसे पॉपुलर गानों में से एक है और इसपर अनिल कपूर को डांस करते देखना कुछ कम मजेदार नहीं है. 

 

सोनम कपूर के रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स पहुंचे. सभी दिखने में भी एक से एक बढ़कर लग रहे थे और सबकी मस्ती भी देखने लायक थी.  

Trending news