धोनी पर बन रही फिल्म में अनुपम खेर उनके पिता की भूमिका अदा करेंगे
Advertisement

धोनी पर बन रही फिल्म में अनुपम खेर उनके पिता की भूमिका अदा करेंगे

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म में उनके पिता का किरदार निभाएंगे।

धोनी पर बन रही फिल्म में अनुपम खेर उनके पिता की भूमिका अदा करेंगे

मुंबई : मशहूर अभिनेता अनुपम खेर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म में उनके पिता का किरदार निभाएंगे।

‘ए वेडनसडे’ फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही ‘एमएस धोनी: द अनटोल्उ स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत भारत के सबसे सफल कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।

खेर (60) फिल्म की शूटिंग के लिए खड़गपुर में हैं। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी भूमिका के बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका निभा रहा हूं।’

Trending news