Advertisement
trendingNow1555811

'द एंग्री बर्ड 2' में शामिल हुई कपिल की पूरी गैंग, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा की भी हुई एंट्री

हॉलीवुड फिल्म 'द एंग्री बर्ड 2' में कपिल शर्मा के बाद अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा की भी हुई एंट्री, इन किरदारों को देंगे आवाज

'द एंग्री बर्ड 2' में शामिल हुई कपिल की पूरी गैंग, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा की भी हुई एंट्री

नई दिल्ली: इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड सितारों की आवाज सुनना बड़ा मजेदार होता है, पहले जहां यह काम डबिंग आर्टिस्ट करते थे अब बड़े-बड़े सितारे भी इस काम को करने में नहीं हिचकिचाते. गुरुवार को खबर आई कि कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा 'द एंग्री बर्ड 2' में रेड को अपनी आवाज देने वाले हैं. वहीं अब उनकी बाकी टीम की भी एंट्री फिल्म में हो चुकी है.  

कपिल के कॉमेडी शो में नजर आने वाले अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा ने 'द एंग्री बर्ड्स 2' के हिंदी संस्करण के लिए हामी भर दी है. यह दोनों कलाकार अब जेटा और लियोनार्ड के किरदारों को आवाज देने वाले हैं. वहीं कपिल शर्मा रेड के किरदार को अपनी आवाज देंगे. 

बता दें कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. खबरों की मानें तो दोनों बेबीमून मनाने के लिए कानाडा निकल गए हैं. कपिल ने 12 दिसंबर को पंजाब के जालंधर में गिन्नी के साथ शादी की थी. 

वह इन दिनों ब्रेक के बाद फिर से 'द कपिल शर्मा शो' की मेजबानी कर रहे हैं. कपिल ने गिन्नी चतरथ के साथ दो रीति-रिवाजों से शादी की थी. गिन्नी से शादी के बाद कपिल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था. उसके बाद दिल्‍ली में भी इस कपल ने रिसेप्शन पार्टी दी थी. अब वह अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने लंदन गए हैं. 

गौरतलब है कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने 23 अगस्त, 2019 को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में 'द एंग्री बर्ड्स 2' मूवी रिलीज होगी.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news