क्या मिल गई शादी की मंजूरी! परिवार के सामने गर्लफ्रेंड मलाइका को थामे दिखे अर्जुन कपूर
trendingNow1527762

क्या मिल गई शादी की मंजूरी! परिवार के सामने गर्लफ्रेंड मलाइका को थामे दिखे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग में काफी बिंदास अंदाज में मलाइका के साथ नजर आये

 

 

क्या मिल गई शादी की मंजूरी! परिवार के सामने गर्लफ्रेंड मलाइका को थामे दिखे अर्जुन कपूर

नई दिल्ली: लम्बे समय से अपनी शादी और रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सबकी नजरों में हैं. ऐसा लग रहा है कि इनके रिश्ते पर परिवार की मुहर लग चुकी है और अब बस शहनाई बजने की देर है. 

जी हां! अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग में काफी बिंदास अंदाज में मलाइका के साथ नजर आये, यहां अर्जुन के पिता बोनी कपूर और बहन सोनम के साथ पूरा परिवार भी  मौजूद रहा. 

fallback
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा . फोटो- IANS

परिवार के सदस्यों और करीबियों के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर ने गुरुवार को मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया. इसमें उनकी गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं मलाइका अरोड़ा से लेकर उनकी बहन अंशुला सहित कई और सितारों ने भी शिरकत की.

fallback
मलाइका अरोड़ा, फोटो- IANS

सोनम कपूर, वरुण धवन व उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, करण जौहर, जावेद अख्तर, बोनी कपूर, मोहित मारवाह, खुशी कपूर, निर्देशक राज कुमार गुप्ता, संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर, अनुषा डांडेकर, करन कुंद्रा, शशांक खेतान सहित कई अन्य फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे.

fallback

फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. फिल्म की कहानी उन पांच आदमियों के बारे में है जिन्होंने एक खूंखार आतंकवादी को मारकर लाखों लोगों की जान बचाई. यह फिल्म 24 मई को रिलीज होने वाली है.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news