Arjun Kapoor Video: देर रात बीच सड़क पर भड़क गए अर्जुन कपूर, बोले- करते आप लोग हो नाम हमारा खराब होता है...
Advertisement

Arjun Kapoor Video: देर रात बीच सड़क पर भड़क गए अर्जुन कपूर, बोले- करते आप लोग हो नाम हमारा खराब होता है...

Arjun Kapoor Angry Video: अर्जुन कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अर्जुन कपूर काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. जानिए आखिर अर्जुन कपूर को क्यों आया इतना गुस्सा..

 

Arjun Kapoor Video: देर रात बीच सड़क पर भड़क गए अर्जुन कपूर, बोले- करते आप लोग हो नाम हमारा खराब होता है...

Arjun Kapoor Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है इस वीडियो में एक्टर काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन में खासा बिजी हैं. ऐसे में एक्टर को देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया. 

  1. अर्जुन कपूर का वीडियो वायरल
  2. देर रात बेहद गुस्से में दिखे अर्जुन कपूर

देर रात स्पॉट हुए अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर को देखते ही उन्हें स्पॉट करने और कैमरों में क्लिक करने के लिए पैपराजी और फैंस जमा हो. जिसे देखकर अर्जुन कपूर सिच्यूएशन को संभालते दिखाई दिए क्योंकि ये सड़का काफी बिजी थी ऐसे में हादसा होना का भी डर था. 

खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो 

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर इस दौरान फैंस को पैपराजी को संभालते हुए कहते हैं कि करते आप लोग हो और नाम हमारा खराब होता है. दरअसल, अगर किसी सेलेब्स की मैजूदगी में कोई भीड़ जमा हो जाए या फिर बेकाबू भीड़ में कोई हादसा हो जाए तो लोग भीड़ की नहीं बल्कि सेलेब्स की ही गलती बताते हैं. इसी के चलते अर्जुन कपूर ने सब कुछ काफी शानदार अंदाज में मैनेज किया और अपने फऐंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई. 

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म

अर्जुन कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनके इस जेंटल अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी दिखाई देन वाले हैं.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news