Sonam Kapoor Photo: सोनम कपूर के मां बनते ही अर्जुन कपूर ने शेयर कर दी बहन की ऐसी फोटो, एक्ट्रेस ने देखते ही कर दिया कमेंट
Advertisement

Sonam Kapoor Photo: सोनम कपूर के मां बनते ही अर्जुन कपूर ने शेयर कर दी बहन की ऐसी फोटो, एक्ट्रेस ने देखते ही कर दिया कमेंट

Sonam Kapoor: सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं.

अर्जुन कपूर और सोनम कपूर

Arjun Kapoor Sonam Kapoor: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं. एक्ट्रेस ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया. बेटे के जन्म के बाद जहां न्यूली मॉम महरहुड एन्जॉय कर रही हैं वहीं एक्ट्रेस के घर पर नन्हें मेहमान से मिलने का सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है. इस बीच प्यारे से बेटे के मामा यानी कि अर्जुन कपूर ने कजिन सिस्टर सोनम कपूर के साथ ऐसी फोटो शेयर की है जो वायरल हो रही है. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने जैसे ही ये फोटो शेयर की तो सोनम कपूर खुद को रोक नहीं पाईं और उस पर कमेंट कर दिया. अब एक्ट्रेस और एक्टर की ये बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है.

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सोनम

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर  (Sonam Kapoor) के साथ जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस ने वेलवेट का डीपनेक टाइट फिटिंग का गाउन पहना हुआ है. इस गाउन का गला इतना ज्यादा डीप है कि सब कुछ कैमरे में कैद हो रहा है. तस्वीर में सोनम कपूर और अर्जुन दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं सोनम अपने टमी पर हाथ रखी हुई हैं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

लिखा ये कैप्शन

इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'देखो कौन इतना बड़ा हो गया और अब तो वो मां भी बन गई है...ये तुम हो सोनम कपूर.' अर्जुन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा- 'सो क्यूट.' इसके बाद एक और कमेंट करते हुए लिखा- 'आई लव इट.'

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

fallback

 

कुछ दिन पहले मिलने पहुंचे सोनम से

कुछ दिन पहले ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सोनम कपूर और उनके बेबी से मिलने सोनम के घर पहुंचे थे. अर्जुन कपूर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी स्पॉट हुई थीं. लेट नाइट का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में दोनों सोनम कपूर के घर से निकलकर कार में बैठते हुए दिखे थे.

 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news