सलमान खान ने बहन अर्पिता को महंगी कार रॉल्‍स रॉयस फैंटम किया गिफ्ट!
Advertisement

सलमान खान ने बहन अर्पिता को महंगी कार रॉल्‍स रॉयस फैंटम किया गिफ्ट!

सलमान खान की दत्तक बहन अर्पिता की बहुचर्चित शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में बीते दिनों हुई। यहां एक भव्य विवाह समारोह में अर्पिता दिल्ली के व्यापारी आयुष शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। अर्पिता और आयुष की शादी को इस साल का सबसे बड़ा सेलेब्रिटी उत्सव इवेंट बताया जा रहा है।

सलमान खान ने बहन अर्पिता को महंगी कार रॉल्‍स रॉयस फैंटम किया गिफ्ट!

नई दिल्‍ली : सलमान खान की दत्तक बहन अर्पिता की बहुचर्चित शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में बीते दिनों हुई। यहां एक भव्य विवाह समारोह में अर्पिता दिल्ली के व्यापारी आयुष शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। अर्पिता और आयुष की शादी को इस साल का सबसे बड़ा सेलेब्रिटी उत्सव इवेंट बताया जा रहा है।

यह विदित है कि सलमान का अपनी छोटी बहन के लिए काफी प्‍यार है और खान परिवार आयुष को भी अब पूरी तरह पसंद करती है। सलमान ने अपनी बहन की शादी को एक बिग इवेंट बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इसे दूसरे शब्‍दों में कहें तो 'भाई हो तो ऐसा'।

48 वर्षीय सलमान को वैसे ही काफी दरियादिल कहा जाता है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि इस दबंग अभिनेता ने नव विवाहित दंपति (अर्पिता-आयुष) को एक काफी महंगी कार (रॉल्‍स रॉयस फैंटम) तोहफे के तौर पर दिया है।

कुछ दिनों पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान ने अपनी बहन को 16 करोड़ रुपये की कीमत का एक सुपर 3 बीएचके अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। अब, बहन अर्पिता के नाम तोहफे की इस कड़ी में एक और महंगी चीज जुड़ गई है, जो चार करोड़ रुपये कीमत की एक महंगी कार (भारत में कीमत) एक सफेद रॉल्‍स रॉयस है।

भाई सलमान ने बहन की विदाई के भावुक भरे क्षण में नव विवाहित दंपति को कार की चाभी सौंपी। इससे तो यही लगता है कि कुछ लोगों के लिए दुनिया में सभी लक्‍जरी और सौभाग्‍य जुड़ा होता है।

Trending news