बेंगलुरु लड़की छेड़छाड़ मामला: अबू आजमी के विवादित बयान पर 'पिंक' की तापसी पन्नू ने दिया करारा जवाब
Advertisement

बेंगलुरु लड़की छेड़छाड़ मामला: अबू आजमी के विवादित बयान पर 'पिंक' की तापसी पन्नू ने दिया करारा जवाब

बेंगलुरु में लड़कियों से हुई छेड़छाड़ के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के विवादित बयान पर फिल्म पिंक की अदाकारा तापसी पन्नू ने करारा जवाब दिया है। उनके साथ बॉलीवुड के कई लोगों ने आजमी के इस बयान की आलोचना की है। गौर हो कि पिंक में तापसी पन्नू ने जो किरदार निभाया था उसकी काफी तारीफ हुई थी।  

बेंगलुरु लड़की छेड़छाड़ मामला: अबू आजमी के विवादित बयान पर 'पिंक' की तापसी पन्नू ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली: बेंगलुरु में लड़कियों से हुई छेड़छाड़ के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी के विवादित बयान पर फिल्म पिंक की अदाकारा तापसी पन्नू ने करारा जवाब दिया है। उनके साथ बॉलीवुड के कई लोगों ने आजमी के इस बयान की आलोचना की है। गौर हो कि पिंक में तापसी पन्नू ने जो किरदार निभाया था उसकी काफी तारीफ हुई थी।  

फिल्म पिंक की अदाकारा तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि काश वो सपा नेता को अपनी फिल्म 'पिंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बुला पातीं। तापसी के बाद बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि मुझे गुस्सा आता है। सर क्रिमिनल्स को सजा दें, लड़कियों को नहीं। वो जो चाहे कपड़े पहन सकती हैं, ये उनकी पसंद हैं।

गौर हो कि समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर बेंगलूरू में महिलाओं से छेड़खानी की घटना पर कहा था कि ‘जहां गुड़ होगा, वहां चींटियां आएंगी’। आजमी ने कहा, ‘लड़के और लड़कियों को एक साथ छुट्टा घूमने नहीं देना चाहिए। भारत में पश्चिमी संस्कृति घुस चुकी है।’ उन्होंने कहा, ‘लड़की जितना कम कपड़ा पहनती हैं, उसे उतना फैशनेबल माना जाता है। जहां गुड़ होगा, चींटियां वहीं पहुचेंगी।’अबू आजमी ने यह भी कहा था कि  जहां पेट्रोल होगा, वहीं आग लगेगी।

Trending news