Advertisement
trendingNow1449371

अनूप जलोटा ने पूछा- शादी के बाद क्या इरादा है, तो जसलीन ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

'वीकेंड का वार' एपिसोड में बिग बॉस अनूप और जसलीन की जोड़ी को एक रोमांटिक डेट पर भेजेंगे, जहां वे एकांत में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आएंगे.

बिग बॉस के घर में 65 साल के अनूप जलोटा 28 साल की 'गर्लफ्रेंड' जसलीन मथारू के साथ पहुंचे हैं. (Photo: voot)
बिग बॉस के घर में 65 साल के अनूप जलोटा 28 साल की 'गर्लफ्रेंड' जसलीन मथारू के साथ पहुंचे हैं. (Photo: voot)

नई दिल्ली: भजन सम्राट अनूप जलोटा खुद से 37 साल छोटी 'गर्लफ्रेंड' जसलीन मथारू को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. बिग बॉस के 12वें सीजन में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे अनूप और जसलीन की जोड़ी को लेकर हर रोज नई चर्चा हो रही है.

दरअसल, भजन गायक जलोटा ने कई बार अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है, जसलीन ने अभी तक यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा है कि वे एक कपल हैं. जसलीन से जब पूछा गया कि उनके और अनूप जलोटा के बीच का क्या ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, लवर या लिविंग का रिश्ता है? तो जसलीन ने गुस्से में कहा था, 'किस तरह की कमेस्ट्री आप एक्सपेक्ट कर रहे हो. हम कपल तौर पर अगर आएं हैं, तो क्या मैं इन्हें ये बोलूंगी कि ये मेरे ब्वॉयफ्रेंड हैं.'

जसलीन के इस बयान से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. यही नहीं, अनूप के साथ शेयरिंग बेड चुनने के बजाए जसलीन ने जब सिंगल बेड चुना तो हर कोई उनके रिश्ते को लेकर हैरान रह गया. वहीं, जसलीन के पिता केसर मथारू ने कहा, 'मैं इस रिश्‍ते को कभी अपनी मंजूरी नहीं दूंगा. मेरा आशीर्वाद उन्‍हें कभी नहीं मिलेगा और मैं इस सब से अपनी दूरी बना लूंगा.'

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

हालांकि, बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट पुष्टि कर रहे हैं कि जसलीन वास्तव में अनूप की अच्छी देखभाल कर रही है. भजन गायक को अच्छा खाना और समय पर दवाइयां देना जसलीन कभी नहीं भूलती हैं.

हाल ही में किचन में रोटियां बनाते समय जसलीन कहती हैं, ''अनूप जी बिग बॉस के घर में आकर मैं काफी कुछ सीख गई हूं. जवाब में जलोटा कहते हैं, 'तुम्हें इसीलिए तो लाए हैं यार यहां.' इसके बाद अनूप जलोटा पूछते हैं, 'मतलब अब तुम अपनी शादी के बाद खाना बनाओगी?' यह सुनते ही जसलीन काफी शरमा जाती हैं और अनूप को हग कर लेती हैं.

fallback
खाना पकाते हुए बिग बॉस के कंटेस्टेंट. (Photo: Voot)

यह भी सुनने में आ रहा है कि 'वीकेंड का वार' एपिसोड में बिग बॉस अनूप और जसलीन की जोड़ी को एक रोमांटिक डेट पर भेजेंगे, जहां वे एकांत में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आएंगे.

बिग बॉस से जुड़ी और भी खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news