CoronaVirus के खौफ से इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चेहरे को प्लास्टिक से ढका, वायरल हुआ VIDEO

भारत में भी कोरोना वायरस (CoronaVirus) पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही.

CoronaVirus के खौफ से इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चेहरे को प्लास्टिक से ढका, वायरल हुआ VIDEO
शेफाली शाह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस (CoronaVirus) ने इन दिनों तबाही मचाई हुई है. इस महामारी से बचने के लिए दुनियाभर में पूरी कोशिश की जा रही है. पूरी दुनिया में इस वायरस की वजह से अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसने यूरोप में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. अकेले यूरोप में अब तक इस वायरस की वजह से 7,411 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1 लाख 35 हजार लोगों का इलाज जारी है. भारत में भी इस वायरस पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही. पूरे भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वहीं, छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक के सेलेब्स भी अपनी ओर से लगातार सोशल मीडिया पर लोगों को घर में रहने की सलाह देते नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) ने अजीबोगरीब तरीके से लोगों को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी हैं. गुरुवार को शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका चेहरा प्लास्टिक से ढका हुआ है और वह कोरोना से बचने के उपाए लोगों को देती नजर आ रही हैं. वह लोगों से घर के अंदर रहने की सलाह दे रही हैं. कोरोना का खौफ शेफाली पर साफ नजर आ रहा है. शेफाली शाह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial) on

भारत में इस कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए पीएम मोदी ने बीते मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए देशभर में 21 दिन के लिए लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी थी. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था, 'कोरोना वायरस का साइकिल तोड़ने के लिए यह 21 दिन जरूरी हैं. अगर ये 21 दिन नहीं संभले तो फिर कई परिवार तबाह हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस लॉकडाउन को कर्फ्यू की तरह ही समझें.'

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.