Advertisement
trendingNow1486151

दीपिका पादुकोण ने बर्थडे को बनाया यादगार, फैंस को दिया यह खास तोहफा

दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 33वां जन्मदिन मनाया, सोशल मीडिया एकाउंट पर एक दिन पहले ही इस सरप्राइज की हिंट दी थी...

फोटो साभार: INSTAGRAM@ deepikapadhukone
फोटो साभार: INSTAGRAM@ deepikapadhukone

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 33वां जन्मदिन मनाया. रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है, ख़ास तो होगा ही. इसीलिए इसे और ख़ास बनाने के लिए दीपिका ने अपने फ़ैंस को एक तोहफ़ा दिया है. अपने बर्थडे पर दीपिका ने वेबसाइट लांच की है.

  1. दीपिका ने लॉन्च की वेबसाइट
  2. कल 33वां जन्मदिन मनाया
  3. शादी के बाद पहला जन्मदिन

वर्ष 2018 में 'पद्मावत' की रिलीज और रणवीर सिंह से शादी के बाद शनिवार को 33 साल की हुईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी वेबसाइट के लॉन्च की घोषणा की. एक दिन पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम पर 'जल्द ही कुछ बहुत रोमांचक सामने आने वाला है' पोस्ट कर अपने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

जैसे ही इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई दीपिका ने वेबसाइट को लॉन्च किया और शीर्षक दिया, 'यहां मैं अपनी वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट दीपिका पादुकोण डॉट कॉम प्रस्तुत कर रही हूं. लव दीपिका.'

पोस्ट में एक क्यूआर कोड दिया गया है, जो यूजर को सीधा वेबसाइट पर ले जाता है, जो दीपिका के करियर के बारे में जानकारी देता है.

वेबसाइट दीपिका द्वारा अर्जित उपलब्धियों व पुरस्कारों के बारे में बताती है. इसके अलावा लिव लव लॉफ पर जानकारी देती है. यह एक संस्था है, जो मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाती है, जिसका दीपिका समर्थन कर रही हैं.

fallback

रणवीर से शादी के बाद दीपिका का यह पहला जन्मदिन है. रणवीर और दीपिका ने नवंबर माह में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी. 

पिछले साल, दीपिका ने यह भी घोषणा की थी कि वह 'छपाक' के साथ निर्माता बनने जा रही हैं. जिसमें वह तेजाब हमले की एक पीड़िता की भूमिका में दिखेंगी.

दीपिका को उनके जन्मदिन के खास दिन माधुरी दीक्षित नेने, प्रीति जिंटा और मनीष मल्होत्रा जैसे दिग्गजों ने बधाई दी है.

इनपुट आईएएनएस से भी

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news