Advertisement
trendingNow1491388

'गली बाई' का यह VIDEO इंटरनेट पर मचा रहा धमाल- 'अपना बोनस आएगा...'

फिल्म 'गली ब्वॉय' के ट्रेलर के बाद इसका एक स्पूफ वीडियो समाने आया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में फिल्म का नाम 'गली ब्वॉय' से बदल कर 'गली बाई' कर दिया गया है.

अब तक 4,312,314 बार देखा जा चुका है यह वीडियो (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)
अब तक 4,312,314 बार देखा जा चुका है यह वीडियो (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)

नई दिल्ली: फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'गली ब्वॉय' इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड के एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है, क्योंकि वह आए दिन फिल्मों में अलग-अलग अवतार में नजर आ रहा हैं. इस फिल्म का एक गाना 'अपना टाइम आएगा' लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है.

43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो
फिल्म 'गली ब्वॉय' के ट्रेलर के बाद इसका एक स्पूफ वीडियो समाने आया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में फिल्म का नाम 'गली ब्वॉय' से बदल कर 'गली बाई' कर दिया गया है और इसके पॉपुलर गाने 'अपना टाइम आएगा' को 'अपना बोनस आएगा' के रूप में प्रजेंट किया गया है. इस ट्रेलर में एक बाई की कहानी को दिखाया गया है. यह वीडियो काफी फनी है और यही वजह है कि Girliyapa द्वारा 12 जनवरी को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 4,312,314 बार देखा जा चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, 'सिंबा' और 'खिलजी' के बाद रणवीर सिंह को मुंबई के चॉल के लड़के के रोल में देखना सच में मजेदार है. फिल्म 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि बॉलीवुड में एक बार फिर एक फ्रेश कहानी को फैंस के सामने लाया गया है. फिल्म में आलिया भट्ट भी पावरफुल और आजाद ख्याल लड़की भूमिका में नजर आ रही हैं. हाल ही में Zee News से बातचीत करते हुए रणवीर ने कहा कि वो इस किरदार से इतने ज्यादा जुड़े हुए हैं कि वो मानते है कि वो पैदा ही यह किरदार निभाके लिए हुए हैं. रणवीर ने कहा, "यह फिल्म कोई और करता न, तो मैं जल के राख हो जाता. पहली बार मुझे ऐसा लगता है, यह ऐसी फिल्म है जो सिर्फ मैं पैदा हुआ हूं करने के लिए. यह मैं ही कर सकता हूं, मैं ही करूंगा. यह मेरी फिल्म है." 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news