नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) का वर्ष 2015 का वार्षिक समारोह शुक्रवार को यहां शुरू हुआ। यह दूसरी दफा है जब आईफा समारोह मलेशिया में आयोजित किया जा रहा है। आईफा के 16वें संस्करण में रितिक रोशन, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैकलिन फर्नाडिज सहति बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां मौजूद हैं।
इस समारोह को हर वर्ष किसी विदेशी धरती पर आयोजित किया जाता है और इस दौरान फिक्की-आईफा ग्लोबल बिजनेस फोरम का भी आयोजन किया जाता है जिसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ाना है।
कई बॉलीवुड सितारों ने समारोह के बारे में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर अपनी तस्वीरें और अपनी बातों को साझा किया है। कुछ सितारे कुआलालंपुर में दोबारा आईफा अवार्ड आयोजित होने पर नॉस्टैलजिक भी हो गए हैं। पेश हैं सितारों के कुछ ट्वीट्स-
This is whr v start.Looking at u Kuala Lumpur! Hv a great day people,make sure d make up is only skin deep.Haha love pic.twitter.com/gDpAQ137Ho
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 6, 2015
Time to rehearse #IIFA pic.twitter.com/5dT2xED9SX
— ShraddhaVINNIEKapoor (@ShraddhaKapoor) June 6, 2015
IIFA..!!! Here we come..!! Team @DDDTheFilm & @vivek_oberoi in a friendly appearance. @IIFA pic.twitter.com/Kaxh0gcYrV
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) June 5, 2015