महिलाएं भी बलात्कार, छेड़छाड़ पर बने कानून का दुरुपयोग करती हैं: बिग बी
Advertisement

महिलाएं भी बलात्कार, छेड़छाड़ पर बने कानून का दुरुपयोग करती हैं: बिग बी

महानायक अमिताभ बच्चन ने सोमवार को यहां कहा कि कुछ मामलों में महिलाएं भी उन कानूनों का दुरुपयोग करती हैं, जो उनकी रक्षा के लिए बनाए गए हैं।

महिलाएं भी बलात्कार, छेड़छाड़ पर बने कानून का दुरुपयोग करती हैं: बिग बी

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन ने सोमवार को यहां कहा कि कुछ मामलों में महिलाएं भी उन कानूनों का दुरुपयोग करती हैं, जो उनकी रक्षा के लिए बनाए गए हैं।

बच्चन अपनी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पिंक’ के बारे में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह फिल्म महिलाओं के खिलाफ अपराध और समाज की प्रतिक्रिया के मुद्दे से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले होते हैं जहां महिलाएं बलात्कारियों या छेड़खानी करने वालों को दंडित करने के लिए बनाए गए कानून का दुरुपयोग करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘लोगों ने कहा है कि पुरुषों के लिए कोई कानून नहीं है। कई मामले हैं जब महिलाओं ने इस कानून का दुरुपयोग किया है। कई मित्रों ने कहा है कि उन्होंने भी इसका (इस तरह के दुरुपयोग का) सामना किया है। यह उल्टे तरीके से काम कर रहा है, लेकिन बेहद कम मामलों में।’

Trending news