प्रत्युषा के सुसाइड पर दोस्तों ने उठाए सवाल, एजाज ने कहा- यह प्लान्ड मर्डर है
Advertisement

प्रत्युषा के सुसाइड पर दोस्तों ने उठाए सवाल, एजाज ने कहा- यह प्लान्ड मर्डर है

बालिका वधु की आनंदी फेम प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। प्रत्युषा की खुदकुशी से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकार सकते में हैं। प्रत्युषा बनर्जी के दोस्तों ने उनकी खुदकुशी पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रत्युषा के दोस्त एजाज खान का कहना है कि यह खुदकुशी नहीं बल्कि प्लान्ड मर्डर है। उन्होंने कहा कि प्रत्युषा बेहद हिम्मती लड़की थी और वह कभी भी खुदकुशी का कदम नहीं उठा सकती। वहीं सिदार्थ शुक्ला का कहना है कि प्रत्युषा की आत्महत्या समझ से बाहर है। 

 प्रत्युषा के सुसाइड पर दोस्तों ने उठाए सवाल, एजाज ने कहा- यह प्लान्ड मर्डर है

नई दिल्ली: बालिका वधु की आनंदी फेम प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। प्रत्युषा की खुदकुशी से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकार सकते में हैं। प्रत्युषा बनर्जी के दोस्तों ने उनकी खुदकुशी पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रत्युषा के दोस्त एजाज खान का कहना है कि यह खुदकुशी नहीं बल्कि प्लान्ड मर्डर है। उन्होंने कहा कि प्रत्युषा बेहद हिम्मती लड़की थी और वह कभी भी खुदकुशी का कदम नहीं उठा सकती। वहीं सिदार्थ शुक्ला का कहना है कि प्रत्युषा की आत्महत्या समझ से बाहर है। 

प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने दी खुदकुशी की जानकारी

डॉली बिंद्रा ने प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड पर दुख जताया है। उनका कहना है कि प्रत्युषा बेहद हिम्मती लड़की थी वह खुदकुशी नहीं कर सकती है। डॉली ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने ही प्रत्युषा के चाचा को उनके खुदकुशी की खबर दी है। पुलिस राहुल से संपर्क कर रही है।  डॉली ने कहा कि यह दुखद है कि प्रत्युषा का पंचनामा हो रहा है और उनका परिवार वाला कोई नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रत्युषा को उनके कांदीवली के घर से गंभीर हालत में कोकिलाबेन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने अस्पताल पहुंचाया, चाचा को दी सुसाइड की जानकारी

प्रत्युषा की बॉडी के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। राहुल ने ही प्रत्युषा को हॉस्पिटल तक पहुंचाया और पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी थी।  गौरतलब है कि प्रत्युषा को पॉपुलैरिटी 'बालिका वधु' सीरियल से ही मिली थी। प्रत्युषा 'झलक दिखला जा 5', 'बिग बॉस 7', 'इतना करो न मुझे प्यार' और 'कॉमेडी क्लासेस' में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वे सोनी टीवी पर आने वाले रियलटी शो पावर कपल में भी अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल के साथ नजर आ चुकी हैं।

 

Trending news