Advertisement
trendingNow1492335

'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' के इन डायलॉग्स से कंगना रनौत जीत लेंगी आपका दिल

रानी लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं. इस फिल्‍म का निर्देशन राधा कृष्ण जगरलमूडी ने किया है. 

फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' आज (25 जनवरी) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' आज (25 जनवरी) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' आज (25 जनवरी) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की कहानी भारत की आजादी की लड़ाई की कहानी है जो कि 1857 में लड़ी गई थी. रानी लक्ष्मीबाई का दमदार किरदार कंगना रनौत निभा रही हैं. इस फिल्‍म का निर्देशन राधा कृष्ण जगरलमूडी ने किया है. 

बड़े पर्दे पर रानी लक्ष्मीबाई का किरदार
देश की आजादी की लड़ाई में 'झांसी की रानी' का नाम सबसे पहले लिया जाता है. कहते हैं उनकी आंखों से क्रांति और यलगार की आग बरसती नजर आती थी. इस फिल्म का ट्रेलर देखकर ऐसा लगा कि ये फिल्म फैंस के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेगी. छोटे पर्दे पर इस टॉपिक पर कई शोज बनाए जा चुके हैं लेकिन बड़े पर्दे पर पहली बार रानी लक्ष्मीबाई का किरदार देखना सच में रोचक होगा. इस फिल्म के कुछ ऐसे डायलॉग्स जो काफी दमदार हैं, या यह कह लें कि इन डायलॉग्स से कंगना रनौत आपका दिल जीत लेंगी. इन डायलॉग्स को सुनकर आपका मन जोश और देशभक्ति की आग से भर उठेगा. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

fallback

fallback

fallback

कंगना रनौत की यह फिल्‍म झांसी की रानी लक्ष्‍मीबाई के जीवन पर आधारित है. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी बिग बजट फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' हिंदी और तेलगु भाषा में रिलीज हुई है. फिल्म में कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, जिशु सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी और अंकिता लोखंडे भी अहम भूमिकाओं में हैं.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news